Government Employees Leaves: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए छुट्टियों से जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट आई है। ऑर्गन डोनेशन (अंगदान) पर 42 दिन की स्पेशल कैजुअल लीव सरकारी कर्मचारियों को दी जाएगी। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी।
ये कैजुअल लीव सर्जरी के टाइप पर निर्भर नहीं है और सरकारी डॉक्टर से की गई सिफारिश पर ज्यादा से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को 42 दिनों की छुट्टी मिल सकेगी। ये छुट्टी अस्पताल में भर्ती होने के दिन से शुरू होगी और एक हफ्ते पहले भी कर्मचारी ले सकते है। ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए यह लागू किया गया है।

इन छुट्टियां का भी सरकारी कर्मचारियों को मिलता है फायदा
सरकारी कर्मचारी अगर कोई महिलाओं है तो उसे 6 महीने की मैटरनिटी लीव भी मिलती है। वहीं, सरकारी कर्मचारी अगर पुरुष हैं तो उन्हें 15 दिन की पैटरनिटी लीव दी जाती है। गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में लंबी मेडिकल लीव की सुविधा भी सरकारी कर्मचारियों को मिलती है।
इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को नेशनल और गजटेड हॉलीडे के अलावा कई विशेष छुट्टियां मिलती हैं। त्योहारों के दौरान इंटरेस्ट-फ्री एडवांस लोन का भी फायदा मिलता है।
वर्क-लाइफ बैलेंस होगा बेहतर
यह नई नीति कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाने, मेंटल हेल्थ सुधारने और बर्नआउट को रोकने की दिशा में एक अहम कदम है। विशेष रूप से बॉर्डर क्षेत्रों, तनावपूर्ण सेवाओं जैसे रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है। कई यूनियनों ने सरकार का आभार जताया है कि उसने कर्मचारियों की मेहनत को पहचाना और उनके कल्याण की दिशा में ठोस कदम उठाया है। इससे भविष्य में और भी वेलफेयर पॉलिसियों की उम्मीद की जा रही है।
सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय मिलते हैं कई फायदे
रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ का फायदा मिलता है। न्यू पेंशन स्कीम के तहत वेतन से हर महीने कटौती की जाती है, जिससे रिटायरमेंट के बाद पेंशन आसानी से मिल सके। इसके अलावा केंद्र सरकार की हेल्थ स्कीम (CGHS) के तहत कर्मचारियों और उनके परिवार को सस्ती दरों पर इलाज, मेडिसिन और हॉस्पिटल सर्विसेस भी मिलती हैं। इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारी के बच्चों को स्कॉलरशिप और एजुकेशन अलाउंस भई दिया जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications