Interest Free Loan: सरकार के द्वारा किसानों को हमेशा से मदद मिलती है। इसमें कभी कम इंटरेस्ट पर लोन तो कभी सब्सिडी दी जाती है। हालांकि इस बार भारत सरकार ने देश के कुछ किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने का फैसला किया है। जी हां, भारत सरकारके द्वारा लिया गया है या निर्णय आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए है। दरअसल कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश मिचौंग चक्रवर्ती तूफान का जबरदस्त कहर देखने को मिला था। इसका तंबाकू उत्पादक किसानों को जबरदस्त नुकसान बताना पड़ा। यही कारण है कि भारत सरकार ने तंबाकू किसानों को 10 हजार रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन देने का निर्णय लिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस चक्रवाती बारिश में किसानों की फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। आपको बताते चलें कि यह लोन सिर्फ आंध्र प्रदेश की किसानों को साल 2023-24 के फसल सत्र सिर्फ एक बार ही दिया जाना है। इन किसानों को घोषणा भारत के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा की गई है। इस लोन पर किसानों से किसी तरह का ब्याज सरकार के द्वारा वसूला जाएगा।

अगर बात की जाए आंध्र प्रदेश की तो यहां पर 43000 के आसपास ऐसे उत्पादक है जो एफसीवी तंबाकू उगाते हैं। वहीं कर्नाटक में 39500 से ज्यादा किसान इस तंबाकू को उत्पादन में लगे हुए हैं।
10 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन
आपकी जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने किसानों से लोन वसूलने का प्लान भी बनाया है। फसल सत्र 2023-24 के दौरान किसानों के उत्पाद की नीलामी से होने वाली आए से इस लोन की भरपाई की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला तंबाकू उत्पादक किसानों की कठिनाइयों को देखते हुए लिया गया है।
सरकार के द्वारा तंबाकू बोर्ड के उत्पादक कल्याण फंड से तंबाकू उत्पादक सदस्यों को 10000 रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन देने की अनुमति दे दी है। हालांकि इस योजना के तहत वही किसान आएंगे जिनकी फसलों को बारिश के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 के दिसंबर महीने की 3 से 5 तारीख तक आंध्र प्रदेश में चक्रवर्ती तूफान के कारण जबरदस्त बारिश हुई थी।
मुख्यरूप से कर्नाटक और आंध्र प्रदेश देश के ऐसे दो राज्य हैं जहां पर एफसीवी यानी फ्लू क्योर्ड तंबाकू उगाया जाता है। आंध्र प्रदेश में पलनाडु, गुंटुर,प्रकाशम और नेल्लौर जैसे करीब 8 से 9 जिले हैं जहां पर इस तंबाकू की खेती की जाती है। इस बार आए चक्रवर्ती तूफान के कारण इन सभी इलाकों और जिलों के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और तंबाकू की फसल भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।
एक आंकड़े के मुताबिक पूरे आंध्र प्रदेश में बीसीबी एफसीवी तंबाकू की 20 प्रतिशत फसल को इस चक्रवात के कारण नुकसान उठाना पड़ा।
जाहिर तौर पर सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं इस ब्याज मुक्त लोन से किसानों को काफी फायदा हो सकता है। क्यों कि जन किसानों की फसल इस बारिश में बर्बाद हुई है, उन्हें आर्थिक तो मिलेगी ही साथ ही फसल को फिर उगाने में सहायता भी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications