Census 2027 Questionnaire: भारत सरकार ने 15 साल बाद होने वाले जनगणना के पहले चरण के लिए नागरिकों से पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों की सूची जारी कर दी है। यह चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा। इस अवधि में, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 30 दिवसीय अभियान चलाकर घरों की सूची तैयार करेंगे, जो इसका मुख्य उद्देश्य है।

सर्वेक्षण के तहत, जनगणना अधिकारी घर के स्वामित्व, उसके उपयोग, फर्श और छत में प्रयुक्त सामग्री, कमरों की संख्या तथा परिवार के मुखिया के लिंग संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। वे घर की वर्तमान स्थिति और उसमें रहने वाले सदस्यों की संख्या पर भी विवरण जुटाएंगे।
नागरिकों से पूछे जाएंगे ये खास सवाल
घरों में मौजूद बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें पीने के पानी का स्रोत, रोशनी का मुख्य साधन, शौचालय का प्रकार व उपलब्धता, अपशिष्ट जल निकासी, स्नान सुविधा, रसोई की मौजूदगी, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन और खाना पकाने के लिए उपयोग किया जाने वाला मुख्य ईंधन जैसी प्रमुख जानकारियाँ शामिल होंगी।
जनगणना कर्मी घरों में मौजूद गैजेट्स (जैसे रेडियो, टेलीविज़न, इंटरनेट, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेलीफोन, मोबाइल फ़ोन, स्मार्टफ़ोन) और वाहनों के प्रकार की जानकारी एकत्र करेंगे। इसके अलावा, घर में उपभोग होने वाले मुख्य अनाज और जनगणना संबंधी संचार के लिए मोबाइल नंबर का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।
33 प्रश्नों की सूची
1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर)
2 मकान नंबर
3. मकान के फर्श में प्रमुख सामग्री
4. मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
5. मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
6. मकान के उपयोग
7. मकान की हालत
8. परिवार क्रमांक
9. परिवार के सदस्यों की संख्या
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. परिवार के मुखिया का लिंग
12. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य
13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
14. मकान में कमरों की संख्या
15. परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या
16. पेयजल का मुख्य स्रोत
17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता
18. लाइट का मुख्य स्रोत
19. शौचालय की उपलब्धता
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी
22. स्नानघर की उपलब्धता
23. रसोईघर, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन
24. खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर
26. टेलीविजन
27. इंटरनेट सुविधा
28. लैपटॉप/कम्प्यूटर
29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
14. मकान में कमरों की संख्या
15. परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या
31. कार/जीप/वैन
32. मुख्य अनाज
33. मोबाइल नंबर
2 चरणों में होगा जनगणना
नागरिकों के पास 30 दिवसीय गृह सूचीकरण अभियान से ठीक 15 दिन पहले 'स्व-गणना' करने का विकल्प होगा। यह जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी: पहला, अप्रैल से सितंबर तक घरों का सूचीकरण और आवास जनगणना; दूसरा, फरवरी 2027 में व्यक्तियों की गणना। जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया था, जो अब 2027 में पूरी होगी।
सरकार ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। करीब 30 लाख कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए जानकारी जुटाएंगे। मोबाइल एप, पोर्टल और रियल टाइम डेटा ट्रांसफर से जनगणना बहुत हद तक पेपरलेस होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
