Cement Price Cut: घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. देश की चुनिंदा सीमेंट कंपनियों ने कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. इसके तहत प्रति बोरी कीमतों में 10 से 15 रुपए तक की कटौती हुई है.
सीमेंट की कीमतों में कटौती करने वाली कंपनियों में UltraTech Cement, India Cements, ACC, JK Lakshmi, NCL Industries, Dalmia Bharat, Orient Cement, Sagar Cement और KCP नाम शामिल हैं. कीमतों में कटौती के ऐलान के खबर से इन कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की जा रही.
सीमेंट की कीमतों में कटौती
न्यूज चैनल CNBC आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक सीमेंट कंपनियों ने 50 किलोग्राम की बोरी की कीमतों में 10 से 15 रुपए तक की कटौती की है. कंपनियों ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सीमेंट के दाम में कटौती की है. सीमेंट कीमतों में कटौती की खबर से शेयरों में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. दरअसल, सीमेंट कंपनियों ने डिमांड में कमजोरी को देखते हुए ये कटौती की है. हाल ही में सीमेंट इंडस्ट्री में कंसोलिडेशन के बीच कई कंपनियों ने हाल ही क्षमता भी बढ़ाया है.
क्यों घटाया गया सीमेंट के भाव?
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने सीमेंट कीमतों में कटौती को लेकर एक नोट जारी किया था. इसमें कहा था कि जून में मासिक आधार पर कीमतों में 1 से 1.5% तक की कटौती देखने को मिली. कारोबारी साल 2025 के अप्रैल-जून तिमाही के दौरान तिमाही आधार पर सीमेंट कीमतों में 2% - 2.5% की गिरावट दिखी है.
जून में भी कीमतों पर दबाव-लंबी अवधि के लिहाज से सीमेंट इंडस्ट्री में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. लेकिन छोटी अवधि में कंपनियों के सामने में डिमांड में गिरावट और कीमतों पर दबाव की चुनौती है. जून महीने से ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली.

कीमतें घटने से कितना पड़ेगा असर?
सीमेंट की कीमतें घटाने से कंपनियों के फाइनेंशियल पर असर होगा. कटौती से कंपनियों की मार्जिन और अर्निंग्स पर दबाव बना सकता है. यही वजह है कि शेयरों में 10% तक की गिरावट दर्ज की जा रही. हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले वॉल्यूम ग्रोथ को देखते हुए ऑपरेटिंग लेवरेज से सीमेंट कंपनियों को फायदा भी मिलेगा.
कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज बढ़ने की वजह से अप्रैल और मई महीने में डिमांड में भी मजबूती दिखी थी. ब्रोकरेज फर्म Jefferies के एनलिस्ट का मानना है कि मई-जून के दौरान सालाना आधार पर इंडस्ट्री वॉल्यूम में रिकवरी दिखी. जबकि, अप्रैल के दौरान वॉल्यूम में कमजोरी दिखी थी.
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
