नयी दिल्ली। दूध हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी बच्चों से लेकर वृद्धों तक को दूध पीने की सलाह देते हैं। आप चाहे भैंस का दूध पियें या गाय का वो आपको फायदा ही पहुंचाएगा। भारत के अलावा अन्य देशों में बकरी और भेड़ का दूध भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। मगर आज हम आपको एक ऐसे जानवर के दूध के कारोबारी के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। एक किसान गाय या भैंस का नहीं बल्कि घोड़ी का दूध बेचता है। ये किसान घोड़ी का दूध बेच कर करोड़पति बन चुका है।
सेलिब्रेटी खरीदते हैं घोड़ी का दूध
जिस किसान की हम बात कर रहे हैं वो भारतीय नहीं बल्कि यूके का रहने वाला है। यूके के इस किसान से कई सेलिब्रेटी भी घोड़ी का दूध खरीदते हैं। घोड़ी के दूध के कारोबार से ये किसान आज करोड़ों का मालिक है। इस किसान के पास सिर्फ 14 घोड़ियां हैं। मगर घोड़ी का दूध काफी महंगा होता है, इसलिए उसकी कमाई बहुत अधिक है।
बढ़ रही है घोड़ी के दूध की मांग
द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यूके के सॉमरसेट के एक किसान फ्रैंक शैलार्ड ने घोड़ी के दूध का कारोबार शुरू किया। अब वे करोड़पति बन चुके हैं। दरअसल ब्रिटेन में घोड़ी के दूध की मांग में काफी तेजी दर्ज की गयी है। शैलार्ड के ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है। इसे देखते हुए वे अपना कारोबार बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।
कितनी है एक किलो दूध की कीमत
घोड़ी के दूध को फ्रैंक 250 मिलीलीटर के पैक में बेचते हैं। मगर इस छोटी दूध की बोतल की कीमत ही भारतीय मुद्रा में 632 रुपए है। इस तरह एक लीटर घोड़ी के दूध का दाम हुआ 2,628 रु।
कितनी है फ्रैंक के ग्राहकों की संख्या
फ्रैंक के ग्राहकों की संख्या 150 से कुछ ज्यादा है। मगर इनमें यूके की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। फ्रैंक के अनुसार वो घोड़ी का रोज 1 लीटर दूध खुद भी पीते हैं। उनके अनुसार घोड़ी का दूध गाय के दूध से ज्यादा फायदेमंद है, जिससे फ्रैंक की सेहत अच्छी हुई है।
कम फैट वाला होता है घोड़ी का दूध
घोड़ी का दूध कम फैट वाला होता है। दूसरी बात कि इसमें विटामिन सी की काफी मात्रा होती है। फ्रैंक के परिवार के कई सदस्य घोड़ी का दूध पीते हैं। घोड़ी का दूध दुनिया का सबसे महंगा दूध है। फ्रैंक के पास जितनी घोड़ियां हैं, उनसे वे एक दिन में 12-14 लीटर दूध प्राप्त करते हैं।
क्या-क्या होता है तैयार
घोड़ी के दूध को पीने के अलावा इसका इस्तेमाल हैंड क्रीम और लोशन बनाने में किया जाता है। फ्रैंक का दावा है कि दुनिया भर में 3.2 करोड़ लोग घोड़ी का दूध पीते हैं, जिनमें अधिकतर मंगोल के लोग शामिल हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications