
UP : राज्य के सभी पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, सभी पुलिस स्टेशन में कैमरों को 144 करोड़ 90 लाख रु की लागत से लगाया जायेगा। योगी कैबिनेट ने भी इसकी मंजूरी दे दी गई है।
राज्य के सभी जिले के थाने में 5 कैमरे लगेंगे, वही इन कैमरे की जो फुटेज होगी। इन फुटेज को 12 महीने तक रखने की व्यवस्था होगी। पुलिस प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए योगी कैबिनेट की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। वर्ष 2020 में सुप्रीम कोर्ट के तरफ से पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया था।
हालांकि, कई सारे पुलिस स्टेशन है जिन स्टेशन में पहले ही इसकी शुरुआत हो चुकी थी। अब राज्य के सभी पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
इस संबंध में शुक्रवार को योगी कैबिनेट के तरफ से एक प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसमें अध्यक्षता खुद उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से कहा गया है कि इसको लेकर एक प्रस्ताव याचिका दायर की गई थी।
वित्त मंत्री की तरफ से कहा गया है कि जिलों के थानों में 5 कैमरे लगाए जायेंगे, जिसकी लागत घटा दी गई। इसकी लागत को 359 करोड़ रु से घटाकर 144.90 करोड़ रु कर दी गई है। इन कैमरों में थाने की कार्यवाही को निरंतर रिकार्ड किया जायेगा।
सुरेश खन्ना की तरफ से कहा कि यूपी के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला कानून प्रवर्तन में अधिक पारदर्शिता के साथ ही जवाबदेही की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
सभी पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे लगाने से पुलिस के द्वारा अपनी शक्ति के दुरुपयोग की किसी भी घटना को रोकने में बहुत सहायता मिलेगी और इसके साथ ही सभी पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे से नागरिकों को सुरक्षा भी मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
