दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को बड़ा झटका लगा जब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने उसके प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े सेलर के ठिकानों पर छापे मारे।
नई दिल्ली, अप्रैल 29। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को बड़ा झटका लगा जब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने उसके प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े सेलर के ठिकानों पर छापे मारे। जी हां भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के प्राइम सेलर क्लाउडटेल और अपेरियो के ठिकानों पर छापे मारे हैं। दोनों के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने और कारोबार में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप है। व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट ने सीसीआई के इस कदम की सराहना की है।

ट्रेडर्स बॉडी कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने सीसीआई की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा की पिछले तीन वर्षों से कैट ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट की कुप्रथाओं के खिलाफ आपत्तियां जताता रहा है। विभिन्न अदालतों में अमेजन और फ्लिपकार्ट की देरी की रणनीति के खिलाफ लड़ने के साथ-साथ कैट ने सीसीआई में भी इनकी शिकायत की है।
कैट की शिकायतों की पुष्टि
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय सचिव ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों विक्रेताओं के यहां शिकायतों से संबंधित कागजात और कंप्यूटर के सभी रिकॉर्ड जब्त किए जाने चाहिए ताकि इनके साथ कोई छेड़छाड़ न की जा सके। रिकॉर्ड्स की जब्ती से कैट द्वारा अमेजन सहित क्लाउडटेल और अपेरियो के खिलाफ लगाए गए आरोपों की काफी हद तक पुष्टि हो जाएगी।
कैट ने मांग की है कि इन दोनों के अलावा अमेजन के अन्य शीर्ष 20 सेलर्स की भी ठीक से जांच की जानी चाहिए। अमेजन एफडीआई पॉलिसी का उल्लंघन कर रही है और लंबे समय से भारत में एकाधिकार जमाने की कोशिश में लगी है। कैट ने आरोप लगाया है कि अमेजन के ई-कॉमर्स पोर्टल पर कोई पारदर्शिता नहीं है। इससे देश के छोटे खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों को भारी नुकसान होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications