नई दिल्ली, अगस्त 22। नया अकाउंट खुलवाना और पुराना अकाउंट बंद करवाना ये अच्छी बात है। मगर इसमें कुछ सावधानियां रखनी भी बहुत जरूरी हैं। यदि आप सावधानी नही रखोगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका अकाउंट आपके लिए दिक्कत बना सकता है आपको नया अकाउंट खुलवाने से पहले एक चेक लिस्ट बना लेना चाहिए और यही काम पुराने खाते बंद करते समय भी करना जरूरी है। चलिए जानते है उन जरूरी कामों को जो आपको करने होंगे।
सभी ऑटो पेमेंट को कैंसल कराएं
आप अपना बचत खाता बंद कराने से पहले ऑटोमैटिक पेमेंट को बंद कर दे साथ ही ऑटो पेमेंट की रिक्वेस्ट को नए अकाउंट में जुड़वाने के लिए आप एक फॉर्म भर कर बैंक में जमा कर दें। ऑटोमैटिक पेमेंट में आपको बिना पता चले आपके खाते से पैसे कट जाते है और आपका बिल का पेमेंट हो जाता है। यदि आप उसको बिना ट्रांसफर किए पुराना खाता बंद कर देते है तो बिल पेमेंट में आपको दिक्कत आ सकती है।
बैंक स्टेटमेंट का बैकअप ले कर रख ले
आप आपके सेविंग अकाउंट को बंद करने से पहले बैंक स्टेटमेंट का बैकअप ले कर रख ले। कभी आप टैक्स की कोई दिक्कत ने फस जाए या फिर बैंक से कोई चिट्ठी आ जाए। ऐसी समस्या से बचने के लिए बैंक स्टेटमेंट आपको बहुत मदद करेगा।
पहले नया खाता खोल ले
आपके पास यदि पहले से कोई सेविंग खाता नहीं है तो आप आपका सेविंग खाता बंद न कराएं। पहले आप अपना नया सेविंग अकाउंट खुलवाए फिर पुराना खाता बंद कराएं और नए खाते को खुलवाने के बाद आप उसमे सारा पैसा एक साथ न डाले। जब तक आपका डेबिट कार्ड और पासबुक आपके पास न आ जाए क्योंकि जब तक ये नहीं होगी आपका पैसा निकालने में आपको दिक्कत आ सकती है।
खाते का बैलेंस जरूर चेक करें
अगर आपका खाता नेगेटिव में है। आप खाता बंद नही करा सकते। जब तक उसका फुल चार्ज आप नही अदा कर देते तो सबसे पहले आप आपका खाता चार्ज देकर एक्टिव कराया फिर खाते हो बंद करें।
अकाउंट नंबर अपडेट कराएं
आपने यदि पुराने खाते को बंद करके नया खाता खोला है तो अब उस खाते की जानकारी उन सभी जगह दे जहां आपका पुराना खाता चल रहा है। जैसे गैस एजेंसी, कंपनी, आईटीआर बाकी सभी जगह।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
