नयी दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 1400 से अधिक पॉइंट्स की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 400 से ज्यादा अंक नीचे आया। शेयर बाजार में आई इतनी बड़ी गिरावट से एक दिन ही में निवेशकों को 7 लाख करोड़ रु से अधिक का नुकसान हुआ। बता दें कि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 7 लाख करोड़ रु से अधिक की गिरावट आई है। शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 185 लाख करोड़ रु थी, जो आज शेयर बाजार बंद होने पर 178 लाख करोड़ रु रह गई।
क्यों गिरा शेयर बाजार
आज शेयर बाजार में 580 शेयरों में तेजी के मुकाबले 2381 शेयरों में गिरावट आई। आज सभी सेक्टोरल सूचकांक नीचे गिरे। इनमें निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 7 फीसदी गिरा, जबकि मेटल, इंफ्रा, बैंक, ऑटो और एनर्जी इंडेक्स 4-5 फीसदी गिरे। शेयर बाजार में गिरावट की असल वजह है यूके में कोरोनावायरस की एक नई लहर को लेकर डर। भारत ने यूके से 31 दिसंबर तक सारी फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। इधर रुपया भी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की कमजोरी के साथ 73.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ब्रेक्जिट को लेकर चल रही वार्ता के लंबा खिंचने से भी निवेशकों में निगेटिव सेंटिमेंट बना है
ये भी हो सकता है कारण
पिछले 6 दिनों से शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी। इससे शेयर बाजार नये रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गया था। इसलिए ये संभव है कि निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए आज तगड़ी बिकवाली की। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अक्सर निवेशक ऐसे मौके की तलाश में रहते हैं और मार्केट के ऊपर पहुंचने पर बिकवाली कर देते हैं। निवेशकों के लिए मुनाफा कमाने का ये एक अच्छा मौका था।
कहां तक गिरे सेंसेक्स निफ्टी
सेंसेक्स 46,960.69 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 46,932.18 पर खुलने के बाद आखिर में 1406.73 अंक या 3.00 फीसदी की गिरावट के साथ 45,553.96 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर 44,923.08 का रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी 13,760.55 के बंद स्तर की तुलना में 13,741.90 पर खुलने के बाद 432.15 अंक या 3.14 फीसदी की गिरावट के साथ 13,328.40 पर बंद हुआ। बता दें कि आज निफ्टी 13,131.45 के निचले लेवल तक गिरा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications