नयी दिल्ली। कोरियाई स्मार्टफोन्स निर्माता सैमसंग ने हाल ही में अपनी बेहद लोकप्रिय गैलेक्सी ए सीरीज पर रोमांचक ऑफर्स की घोषणा की है। नए ऑफर हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी ए 71, गैलेक्सी ए 51, गैलेक्सी ए 31 और गैलेक्सी ए 21 पर मिल रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स पर कंपनी की तरफ से कैशबैक दिया जा रहा है। इस ऑफर के जरिए आप अपनी पसंद के दमदार स्मार्टफोन को किफायती कीमत पर हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी ए71
सबसे पहले बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए 71 की, जो मार्केट में 29,499 रु की कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का कैशबैक दे रही है। स्मार्टफोन पर मिल रहे कैशबैक से इस फोन की कीमत 27,999 रु रह जाती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस हैंडसेट में 64 मेगापिक्सेल क्वाड (4) कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 और सैमसंग-पे जैसे दमदार फीचर्स हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए51
दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी सैमसंग अपने गैलेक्सी ए51 पर भी छूट दे रही है। ये स्मार्टफोन 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। सैमसंग इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इसका मतलब है कि आप गैलेक्सी ए51 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसका 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट आपको 23,499 रुपये में मिल जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए31
सैमसंग गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन को खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इस हैंडसेट की कीमत 19,999 रुपये है, मगर कैशबैक ऑफर के साथ ग्राहक इसे महज 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस हैंडसेट में 48 मेगापिक्सेल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी जैसे अच्छे फीचर्स हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए21एस
सैमसंग अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए21एस पर छूट भी दे रही है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती 14,999 रु है। इस स्मार्टफोन पर भी कंपनी 750 रु का कैशबैक दे रही है। 750 रु के कैशबैक के साथ गैलेक्सी ए21 के 4 जीबी और 6 जीबी वेरिएंट को आप क्रमश: 14,249 रु और 15,749 रु में खरीद सकते हैं। कैशबैक ऑफ़र 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है। आप 16 अक्टूबर तक ही इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ध्यान रहे कि ईएमआई ऑप्शन्स के साथ कैशबैक ऑफ़र केवल आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध है।
महंगे होने वाले हैं स्मार्टफोन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत जल्द स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए यदि आपका प्लान नया फोन खरीदने का है तो तुरंत खरीदने लें। खास कर सैमसंग की तरफ से मिल रहे कैशबैक ऑफर किसी गोल्डन चांस से कम नहीं। मालूम हो कि सरकार ने स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले और टच पेनल्स पर 10 फीसदी इम्पोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) लगाने का फैसला लिया है। इसका असर सैमसंग, ऐप्पल, वीवो, शिओमी, ओप्पो और रियलमी के फोन की कीमतों पर पड़ेगा। ये फैसला आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
