एप्पल फोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। एप्पल के नए आईफोन12 और आईफोन12 प्रो के लिए भारत में प्री-बुकिंग की शुरुआत 23 अक्टूबर से कर दी गई है।
नई दिल्ली: एप्पल फोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। एप्पल के नए आईफोन12 और आईफोन12 प्रो के लिए भारत में प्री-बुकिंग की शुरुआत 23 अक्टूबर से कर दी गई है। इनकी बुकिंग ऐपल इंडिया ऑनलाइन स्टोर समेत फ्लिपकार्ट और ऐपल अधिकृत रिटेल स्टोर्स से की जा सकती है। जानकारी दें कि इनके लिए डिलीवरी की शुरुआत 30 अक्टूबर से की जाएगी।

मिलेगा 6,000 रुपये तक कैशबैक
बता दें कि कंपनी ग्राहकों को एक फैसिलिटी दे रही है, जिससे ग्राहक नए आईफोन12 के लिए अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं। ऐपल इंडिया ऑफिशियल रिटेलर्स जैसे इंडिया iStore द्वारा आईफोन12-12 Pro को एचडीएफसी क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को 6,000 रुपये तक एडिशनल कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। आईफोन12 पर ग्राहकों को 6,000 रुपये तक कैशबैक और 12 प्रो पर 5,000 रुपये तक कैशबैक मिलेगा।
आईफोन एक्सचेंज पर 22,000 रुपये तक डिस्काउंट
ऐपल रिटेलर्स द्वारा नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन्स और Cashify और Servify जैसे पार्टनर्स के जरिए एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।आईफोन12 के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये, 128जीबी वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये और 256जीबी वेरिएंट की कीमत 94,900 रुपये है। आईफोन12 प्रो के 128जीबी वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256जीबी वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये और 512जीबी वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये है। इस बार कंपनी पुराने आईफोन के एक्सचेंज पर 22,000 रुपये तक डिस्काउंट भी दे रही है।
16 महीनों तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स भी
जहां ऐपल ऑफिशिलयल रिटेलर्स द्वारा डिवाइसेज पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड्स के जरिए 6,000 रुपये तक कैशबैक दिया जा रहा है, वहीं, एचडीएफसी डेबिट कार्ड्स पर ग्राहक 1,500 रुपये तक कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही रिटेलर्स ग्राहकों को 16 महीनों तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स भी दे रहे हैं। वहीं, ऐपल इंडिया ऑनलाइन स्टोर द्वारा ग्राहकों को 9,404 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर ईएमआई ऑप्शन्स दिए जा रहे हैं। ऐपल इंडिया ऑनलाइन स्टोर द्वारा iPhone 12 के साथ 16,900 रुपये में AppleCare+ पैकेज भी सेल किया जा रहा है। ये डेट ऑफ परचेज से वॉरंटी को दो साल तक के लिए एक्सटेंड कर देगा। ऐपल ने जानकारी दी है कि iPhone 12 के वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन्स के शिपमेंट में देरी होगी। वाइट कलर ऑप्शन की शिपिंग 3 नवंबर और ब्लू कलर ऑप्शन की शिपिंग 6 नवंबर से शुरू होगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
