नयी दिल्ली। पिछले दिनों में गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें 694 रु पर पहुंच गई हैं। दिसंबर में तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50-50 रु दो बार बढ़ाए। इससे दिल्ली में सिलेंडर 594 रु से सीधे 694 रु पर पहुंच गया। हालांकि जनवरी में तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए, जो कि उपभोक्ताओं के लिए अच्छी बात है। सिलेंडर के इतना महंगा होने से आपकी जेब पर भारी बोझ पड़ रहा होगा। मगर एक तरीका है जिससे सिलेंडर पर 10 फीसदी कैशबैक हासिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं सिलेंडर पर कैशबैक पाने का तरीका।
ऐसे मिलेगा कैशबैक
देश के प्रमुख बैंकों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक की एक मोबाइल ऐप है, जिसका नाम पॉकेट्स है। ये वॉलेट ऐप आपके बहुत काम की है। इससे आप बिल पे करने जैसे बहुत से काम कर सकते हैं। यही ऐप आपको गैस सिलेंडर पर कैशबैक भी दिला सकता है। पर ध्यान रहे कि कैशबैक पाने के लिए आपको 25 जनवरी या इससे पहले सिलेंडर बुक करना होगा।
किसे मिल सकता है कैशबैक
अगर आईसीआईसीआई बैंक की पॉकेट्स ऐप से कैशबैक पाना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि किसे कैशबैक मिल सकता है। जो लोग भी इस ऐप के जरिए पहली बार सिलेंडर की बुकिंग करें या बिल का भुगतान करें केवल उन्हें ही कैशबैक मिल सकता है। यानी पहली बार में गैस बुकिंग या पेमेंट पर आपको कैशबैक मिल सकता है। कैशबैक पाने का एक खास प्रोमोकोड (PMRJAN2021) भी है। कैशबैक लेने के लिए आपको ये प्रोमोकोड दर्ज करना होगा।
कितना होगा फायदा
जब आप ऊपर दिया गया प्रोमोकोड दर्ज करेंगे तो आपको 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। मगर अधिकतम कैशबैक लिमिट 50 रु है। 25 जनवरी से पहले पॉकेट्स ऐप से पहली बार गैस बुकिंग करने वालों को 50 रु का फायदा हो सकता है। आपको ये कैशबैक 10 दिन के अंदर मिलेगा।
कैसे करें पॉकेट्स ऐप का इस्तेमाल
सबसे पहले मोबाइल में पॉकेट्स ऐप खोलें। यदि न हो तो आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद Pay Bills ऑप्शन पर जाएं, जहां आपको बिलर के साथ More Option पर क्लिक करना होगा। यहां एलपीजी गैस ऑप्शन दिखेगा, जिसमें आपको अपना सर्विस प्रोवाइडर (एचपी, इंडेन या भारत गैस) सिलेक्ट करना है। आगे जानिए बाकी प्रोसेस।
ये है आगे का प्रोसेस
अपना सर्विस प्रोवाइडर चुनने के बाद कंज्यूमर नंबर, डिस्ट्रीब्यूटर आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर ऊपर दिया गया प्रोमो कोड डालें। इसके बाद आपको दिखेगा कि कितना कैशबैक मिल सकता है। कैशबैक दिखने पर पेमेंट करें। आपको ये कैशबैक 10 दिन के अंदर मिलेगा। अगर आप चाहें कभी भी अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट चेक कर सकते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएं। इस लिंक (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के रेट देख सकते हैं। गैस सिलेंडर के नये दाम हर महीने की पहली तारीख को जारी किए जाते हैं।
More From GoodReturns

LPG Prices in UP: घर का बजट बिगाड़ेगा LPG की नई कीमत, यूपी में कितने का हुआ गैस सिलेंडर का रेट?

LPG Cylinder Booking: अब घर बैठे ऐसे करें गैस बुकिंग, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल समेत 4 आसान तरीके

LPG Gas: गैस कनेक्शन रखने वालों को करना होगा यह जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कत

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड



Click it and Unblock the Notifications