अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है।
नई दिल्ली: अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाइक मैन्युफैक्चर कंपनियों भी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। साल खत्म होने को हैं और ऑटोमोबाइल के साथ ही बाइक कंपनियां ईयर एंड सेल में स्टॉक क्लियर करने के लिए अपनी बाइक्स पर कैश डिस्काउंट के साथ ही धांसू ऑफर्स दे रही है। ये हैं टॉप 5 सबसे लेटेस्ट बाइक्स दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती है, जानें आपके लिए कौन है बेस्ट ये भी पढ़ें

बजाज के इन बाइक्स पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट
इसी कड़ी में बजाज ऑटो ने भी बजाज पल्सर 125 और बजाज प्लैटिना जैसी बाइक पर कैश डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ ही ईजी ईएमआई ऑप्शन की सुविधा दे रही है। बजाज ऑटो की ये दोनों बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाली टू व्हीलर्स हैं। पिछले महीने फेस्टिव सीजन में बजाज ऑटो ने 150 सीसी से लेकर इसके ऊपर के सेगमेंट की कई बाइक्स के दाम बढ़ा दिए थे और अब ईयर एंड सेल में धांसू बाइक्स पर भारी छूट दे रही है।
इस बाइक पर 2000 रुपये का कैश डिस्काउंट
बजाज ऑटो ने बजाज पल्सर 125 के कुछ वेरियंट्स पर 2000 रुपये तक के कैश डिस्काउंट के साथ ही ईजी डाउन पेमेंट जैसी सुविधाएं दे रही हैं। भारत में फिलहाल बजाज ऑटो की एंट्री लेवल बाइक पल्सर 125 के चार वेरियंट्स की बिक्री हो रही है, जिनमें सिंगल सीट ड्रम, स्प्लिट सीट ड्रम, सिंगल सीट डिस्क और स्लिट सीट डिस्क प्रमुख हैं।
बजाज ऑटो पल्सर 125 के drum brake वेरियंट पर 2000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं डिस्क ब्रेक वैरिएंट पर 1500 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ ही 15 दिसंबर तक के लिए महज 12,725 रुपये के डाउन पेमेंट पर यह धांसू बाइक खरीदने का मौका है।
बजाज इन के दोनों वेरियंट्स कैश डिस्काउंट
बजाज ऑटो ने अपनी पॉप्युलर बाइक बजाज प्लैटिना के दो सेगमेंट प्लैटिना 100 और प्लैटिना 110 H-Gear पर भी कैश डिस्काउंट की घोषणा की है। बजाज प्लैटिना 100 पर 2800 रुपये और बजाज प्लैटिना 110 एच-गियर पर 2500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन सबके साथ इन बाइक्स पर 5 साल तक की स्टैंडर्ड वॉरंटी भी मिल रही है। भारत में प्लैटिना 100 की कीमत 58,605 रुपये और प्लैटिना 110 एच-गियर की कीमत 63,027 रुपये है।
सबसे ज्यादा माइलेज वाली भारत की टॉप-10 बाइक
- बजाज की मॉडल CT110 माइलेज 104 kmpl जो की 48,704 रु. कीमत है।
- टीवीएस स्टार सिटी जो कि माइलेज 85 kmpl के साथ 62,784 रु. कीमत है।
- बजाज प्लेटिना की मॉडल 110 H गियर 84 kmpl माइलेज के साथ 62,899 रु. की है।
- हीरो सुपर स्प्लेंडर 83 kmpl माइलेज के साथ 71,650 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर प्लस 80 kmpl माइलेज के साथ 60,310 रु. की है।
- होंडा CD110 ड्रिम माइलेज 74 kmpl के साथ 65,505 रु. की है।
- टीवीएस रेडिऑन 69 kmpl माइलेज के साथ 59,742 रु. की है।
- होंडा शाइन 65 kmpl माइलेज के साथ 68,812 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर iSmart 61 kmpl माइलेज 65,672 रु. की है।
- हीरो पैशन प्रो 110 60 kmpl माइलेज 65,750 रु. की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications