नई दिल्ली, जुलाई 8। यदि आप कोई कार बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल कोरोना के कारण कार निर्माताओं के सामने भी मैनपावर के अलावा कंपोनेंट्स की कमी की दिक्कत है। इसलिए इस समय कारों का वेटिंग पीरियड बढ़ा हुआ है। दूसरी बात यह भी है कि यदि कोई कार ज्यादा बिकती है, तो उसका वेटिंग पीरियड बढ़ जाता है। यहां हम आपको उन कारों की जानकारी देंगे, जिनके लिए फिलहाल सबसे अधिक वेटिंग पीरियड है।
महिंद्रा थार
इस मशहूर कार के लिए आपको एक साल या उससे भी अधिक समय का इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि यह कार पेट्रोल/डीजल इंजन, मैन्युअल/ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ-साथ हार्डटॉप या सॉफ्टटॉप कॉम्बिनेशन के साथ भी उपलब्ध है। महिंद्रा थार की कीमत 12.12 लाख रु है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 14.17 लाख रु तक जाती है।
निसान मैग्नाइट
यह कार निसान इंडिया को भारत में बचाए हुए हैं। हालांकि, जहां पहले कंपनी को अपनी कारों पर छूट का सहारा लेना पड़ता था, इस बार उत्पादन की कमी के कारण कई ग्राहक अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं। वैसे निसान मैग्नाइट न केवल फीचर से भरपूर है, बल्कि बेहतर माइलेज वाली कार भी है। यदि आप अभी मैग्नाइट की बुकिंग कर रहे हैं, तो नौ महीने या उससे अधिक समय तक इंतजार करने के लिए तैयार रहें।
मारुति की कारें
मारुति सुजुकी अर्टिगा के सीएनजी वर्जन की काफी डिमांड है। इस कार के लिए आपको चार महीने का वेटिंग पीरियड झेलना पड़ सकता है। लगभग चार साल पुरानी कार के लिए यह काफी है। वहीं डीलर मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी और एस-प्रेसो दोनों के लिए पांच-पांच महीने तक के वेटिंग पीरियड की बात कर रहे हैं। बता दें कि इस महीने एस-प्रेसो के पेट्रोल इंजन मॉडल को 25,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ पेश किया जा रहा है, जबकि एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल को आप 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार पर आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
रेनॉल्ट काइगर
रेनॉल्ट किगर को निसान मैग्नाइट से मिलता-जुलता बताया जाता है। यानी इसके फीचर अच्छे हैं। मगर इस कार पर आपको 7 महीनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि जुलाई में इस कार पर कंपनी की तरफ से 10,000 रु तक की कॉर्पोरेट छूट या 5,000 रु का ग्रामीण ऑफ़र दिया जा रहा है। साथ ही आपको 10,000 रु तक का लॉयल्टी बेनेफिट भी मिलेगा।
हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस-सोनेट
क्रेटा के बेस वेरिएंट और सेल्टोस के मिड-स्पेक यूनिट्स के लिए भारी वेटिंग पीरियड है। उदाहरण के लिए हुंडई क्रेटा के डीजल वेरिएटं के लिए छह महीने का वेटिंग पीरियड है, जबकि किआ सेल्टोस के टर्बो पेट्रोल के लिए पांच महीने का इंतजार करना होगा। वहीं किआ सॉनेट की काफी मांग है। सॉनेट का वेटिंग पीरियड पांच महीने तक है। हालांकि इसके कुछ मॉडलों के लिए आपको सात महीने तक का इंतजार करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications