नयी दिल्ली। कार खरीदना बहुत लोगों का सपना होता है। मगर कार खरीदना सब के बजट में नहीं होता है। आज के समय में मशहूर कारों की कीमत 4-5 लाख रु तक है। मगर कुछ ऐसी भी कारें हैं जो आपके बजट में फिट बैठ सकती हैं। अकसर हम ऐसी कारों की तरफ ध्यान ही नहीं देते, जिससे अपनी कार होने का सपना सपना ही रह जाता है। यहां हम आपको ऐसे 3 कार मॉडलों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 3 लाख रु से भी कम है। इतना ही नहीं कारों की माइलेज भी काफी दमदार है। आइए जानते हैं इन कारों की कीमत और बाकी फीचर्स।
पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेस्ट
जिन कारों के बारे में हम बताने जा रहे हैं वो असल में पहली बार कार खरीदने वालों के लिए और भी बेस्ट है। उसकी एक वजह ये है कि इससे आपको कार का अनुभव और जरूरी जानकारी मिलेगी। इससे आप भविष्य़ में महंगी कार खरीदते समय सही ऑप्शन चुन सकेंगे। जिन कारों की हम बात करने जा रहे हैं उनमें मारुति सुजुकी ऑल्टो, रेनॉल्ट क्विड और डेटसन रेडीगो शामिल हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी है और इसकी ऑल्टो से सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऑल्टो की गिनती देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में होती है। ऑल्टो ने पिछले 16 सालों में भारत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। बता दें कि इस कार की शुरुआती कीमत 2.94 लाख रु है। माइलेज की बात करें तो ये 1 लीटर में 22 किमी तक का सफर करती है। कार में 800 सीसी का इंजन है। ऑल्टो का इंजन बीएस-6 स्टैंडर्ड वाला है। ऑल्टो में आपको एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे स्पेशल फीचर्स मिलेंगे।
रेनॉल्ट क्विड
रेनॉल्ट भारत की नहीं बल्कि फ्रांस की कार कंपनी है। सस्ती कार खरीदने वालों के लिए इसकी क्विड बेस्ट ऑप्शंस में से एक हो सकती है। क्विड भी बीएस-6 स्टैंडर्ड वाली है। इस कार की शुरुआती कीमत 2.94 लाख रु ही है। क्विड आपको 24 किमी का माइलेज देती है, जो इस सेगमेंट में बेहद शानदार है। ऑल्टो की ही तरह रेनॉल्ट क्विड में भी सुरक्षा के लिए लिहाज से कई स्पेशल फीचर्स हैं। कार में 800 सीसी का इंजन है। इस कार में वैसे दूसरा पेट्रोल इंजन भी है, जो 1 लीटर पेट्रोल इंजन है। रेनॉल्ट क्विड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आती है।
डेटसन रेडी-गो
आखिर में बात करते हैं जापानी कार कंपनी डेटसन की रेडी-गो की। डेटसन ने रेडी-गो को नये बीएस-6 स्टैंडर्ड में अपडेट कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया। बता दें कि रेडी-गो डेटसन की सबसे सस्ती हैचबैक कार है। इस कार की कीमत भी 3 लाख रु से काफी कम है। आपको ये कार 2.83 लाख रु की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगी। माइलेड की बात करें तो ये कार भी 22 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है। आपको शायद हैरानी हो कि ये इस समय भारत की सबसे कार भी है। कंपनी ने इसके नए मॉडल में कुछ खास बदलाव किए हैं, जिससे ये अपने पुराने वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो गई है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications