नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने सितंबर में अपनी कारों की सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। छोटी कारों की बेहतर मांग के चलते कंपनी ने सितंबर में अच्छी सेल्स की। कंपनी ने सितंबर में कुल 160,442 कारें बेचीं, जो सितंबर 2019 के मुकाबले 30.8 फीसदी की बढ़ोतरी है। कोरोनावायरस फैलने के बाद कार कंपनियों की सेल्स में धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है और छोटी कारें इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। साल दर साल आधार पर सितंबर में मारुति ने कारों की रिकार्ड बिक्री की है। लॉकडाउन की शुरुआत में जहां एक तरफ मारुति की सेल्स शून्य तक घट गयी थी वहीं अब पिछले साल के मुकाबले भी सेल्स बढ़ गयी है।

कैसे रही पैसेंजर कारों की सेल्स
कंपनी ने सितंबर में 112,993 पैसेंजर कारें बेचीं, जो पिछले साल सितंबर में बिकी 78,979 कारों के मुकाबले 43.1 फीसदी अधिक है। मिनी और कॉम्पैक्ट सब सेगमेंट में अच्छी बिक्री से मारुति की सेल्स को सहारा मिला। कंपनी के मिनी सब सेगमेंट में ऑल्टो और एस-प्रेसो हैं, वहीं कॉम्पैक्ट सब सेगमेंट में पेश की गई कारों में वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो, डिजायर और टूर शामिल हैं। पिछले महीने के इसी महीने में अल्टो और एस-प्रेसो की 20,085 यूनिट्स बेची थीं। इस साल सितंबर में इन कारों की कुल सेल्स 27,246 यूनिट्स बिकीं। वैसे एस-प्रेसो सितंबर 2019 के आखिरी दिन लॉन्च हुई थी।
कॉम्पैक्ट सब सेगमेंट में कैसा रहा कारोबार
कंपनी ने कॉम्पैक्ट सब सेगमेंट में 84,213 कारों की बिक्री की, जो सितंबर 2019 के आंकड़ों के मुकाबले 47.3 फीसदी की बढ़त है। अर्टिगा, एस-क्रॉस, विटारा ब्रेज़ा और एक्सएल-6 जैसे यूटिलिटी वाहनों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले महीने कुल 23,699 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो साल-दर-साल 10.1 फीसदी अधिक थी। मिड-साइज़ सेडान सेगमेंट पिछले महीने पिछड़ गया। सियाज़ की पिछले महीने 1,535 इकाइयाँ बेची गईं, जबकि सितंबर 2019 में ये आंकड़ा 1,715 इकाइयों का था। ये पूरा सेगमेंट काफी दबाव में है। लेकिन सियाज़ के सामने हुंडई की अपडेटेड वरना और पाँचवीं जनरेशन की होंडा सिटी से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर पिछले महीने मारुति सुजुकी ने 160,442 (घरेलू और निर्यात मिला कर) कारें बेची, जो साल-दर-साल 30.8 फीसदी की बढ़त है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
