
Car Sales : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, जो भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, ने फरवरी 2023 में कुल 172,321 यूनिट्स की बिक्री की। फरवरी महीने में इसकी कुल बिक्री में 150,823 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, अन्य ओईएम को 4,291 यूनिट्स की बिक्री और 17,207 यूनिट्स का निर्यात शामिल रहा। पिछले साल, इसने फरवरी 2022 में कंपनी ने डीलरों को 1,64,056 भेजी थीं। यानी साल दर साल आधार पर कंपनी की बिक्री में करीब 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। टाटा मोटर्स की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। आगे देखें टाटा सहित बाकी कंपनियों के बिक्री आंकड़े।
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स की फरवरी 2023 में कुल बिक्री 79,705 यूनिट्स की रही, जो फरवरी 2022 के दौरान 77,733 यूनिट्स की की तुलना में, 2.5 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी की घरेलू बिक्री 78,006 यूनिट्स पर रही, जिसमें 6 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी की घरेलू बिक्री में 35,144 यूनिट्स की कमर्शियल व्हीकल सेल्स (45 फीसदी की सालाना वृद्धि) और 42,862 यूनिट्स की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री (7 फीसदी की ग्रोथ) शामिल हैं।
हुंडई की बिक्री बढ़ी
हुंडई मोटर इंडिया की फरवरी में साल-दर-साल सेल्स में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी ने पिछले साल फरवरी में अपने डीलरों को कुल 53,159 यूनिट्स भेजी थीं। इसकी पिछले महीने घरेलू बिक्री 47,001 यूनिट्स पर रही, जिसमें फरवरी 2022 में बेची गई 44,050 इकाइयों के मुकाबले 7 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। कंपनी का निर्यात 9,109 यूनिट्स से 19 प्रतिशत बढ़ कर 10,850 यूनिट हो गया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा और महिंद्रा (एमएंडएम) ने बुधवार को कहा कि इसकी कुल बिक्री में फरवरी में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने पिछले महीने कुल 58801 कारें बेचीं। कंपनी की कुल डिस्पैच फरवरी 2022 में 54,455 इकाइयों पर थी। घरेलू बाजार में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल सेल्स फरवरी में 27,663 यूनिट्स के मुकाबले 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 30358 यूनिट्स रही।
बजाज ऑटो की सेल्स घटी
फरवरी में बजाज ऑटो की कुल सेल्स में साल-दर-साल 11 प्रतिशत की गिरावट आई। इसने फरवरी 2023 में 2,80,226 इकाइयाँ बेचीं। कंपनी ने फरवरी 2022 में अपने डीलरों को 3,16,020 इकाइयाँ भेजीं थीं। इसकी कुल घरेलू बिक्री में पिछले महीने 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि 1,12,747 यूनिट्स से बढ़ कर 1,53,291 यूनिट्स हो गयी। इसका निर्यात पिछले महीने 38 प्रतिशत घटा और फरवरी 2022 में 2,03,273 इकाइयों के मुकाबले 1,26,935 इकाइयों पर आ गया।
अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड ने पिछले महीने 17,568 इकाइयों की बिक्री दर्ज की और इसकी बिक्री में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल शामिल हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इसने पिछले साल के इसी महीने के दौरान 13,281 इकाइयों की बिक्री दर्ज की थी।
एस्कॉर्ट्स
फरीदाबाद स्थित कंपनी ने कहा कि फरवरी 2022 में 6,114 इकाइयों की तुलना में इसकी कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) पिछले महीने 7,811 इकाइयों पर रही, जो कि 27.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
आयशर मोटर्स
ऑटो दिग्गज की अनलस्टेड सहायक कंपनी, वीई कमर्शियल वाहन (वीईसीवी) के कमर्शियल व्हीकल (सीवी) की बिक्री फरवरी 2023 में 7289 इकाई रही, जो कि पिछले साल समान महीने में बिके 5,856 यूनिट्स के मुकाबले 24.5 फीसदी की बढ़ोतरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
