नई दिल्ली, मार्च 9। यदि आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि मार्च महीने के लिए मारुति, टाटा और महिंद्रा के अलावा हुंडई ने भी कारों पर छूट का ऐलान कर दिया है। ये कारें आपकों 3 लाख रु से अधिक की छूट तक पर मिल जाएंगी। पर यदि आपका बजट कम हो और छूट के साथ भी 5-6 लाख रु की कार न ले पाएं तो एक डाउन पेमेंट देने के बाद आप ईएमआई पर कार ले सकते हैं। पर यदि आप ऐसा भी नहीं कर सकते और आपका बजट 1 लाख रु तक ही है तो भी चिंता की कोई बात नहीं। दरअसल ट्रूवैल्यू एक सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। यहां से आप अच्छी कंडीशन की सेकंड हैंड कारें बेहद कम दामों में खरीद सकते हैं। इस समय भी यहां पर कुछ कारें बिक रही हैं, जिनकी कीमत 1 लाख रु से कम है। जानते हैं ट्रूवैल्यू पर बिक रही 4 पुरानी कारों के बारे में।
मारुति ऑल्टो
मारुति ऑल्टो एलएक्सआई का एक पुराना मॉडल ट्रूवैल्यू पर बिक रहा है। यह मॉडल 2008 का है। ये पेट्रोल कार वेरिएंट है। अब तक करीब 1.23 लाख किलोमीटर चल चुकी इस कार को पहला मालिक बेच रहा है। यानी अभी तक यह कार केवल एक मालिक के पास रही है। ये कार गाजियाबाद में बिक रही है। इस कार की कीमत 70,000 रुपये है।
मारुति स्विफ्ट डिजायर
मारुति स्विफ्ट डिजायर एलडीआई भी बिक रही है। इस कार भी 2008 मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। ध्यान रहे कि यह डीजल इंजन वाली कार है। ये कार 1.94 लाख किमी से अधिक तक चली है। ये कार भी पहला मालिक बेच रहा है। कार ब्लू कलर ऑप्शन में है। साथ ही ये मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। यह कार हिसार (हरियाणा) की है। कीमत की बात करें तो यह 85000 रुपये में मिल रही है।
मारुति जेन एस्टिलो
मारुति जेन एस्टिलो का भी एक पुराना मॉडल बिक रहा है। इस कार का नया मॉडल अब नहीं बिकता। कार का 2007 मॉडल बिक रहा है, जो पेट्रोल इंजन वाला मॉडल है। ये कार केवल 34 किलोमीटर से कुछ अधिक चली है और इसे पहला मालिक ही बेच रहा है। ये एक अच्छी डील हो सकती है। इसकी कीमत 100000 रुपये है। आगे जानिए अंतिम मॉडल की डिटेल।
मारुति वैगनआर
मारुति वैगनआर एलएक्सआई का भी एक सेकंड हैंड मॉडल बिक रहा है। ये मॉडल 2009 का है जो कि पेट्रोल वेरिएंट है। ये कार भी बहुत कम चली है। इस कार को करीब 65 हजार किमी ड्राइव किया गया है। ध्यान रहे कि ये कार दूसरा मालिक बेच रहा है। यानी आप इस कार के तीसरे मालिक होंगे। अलीगढ़ में उपलब्ध इस कार की कीमत 100000 रुपये है।
इस बात का रखें ध्यान
सेकंड हैंड कार बेचने के लिए कई कंपनियां मौजूद हैं। ये खरीदार और बिकवाल के बीच बिचौलिए की भुमिका निभाती हैं। ये कार की रिपेयरिंग भी करती हैं। यानी किसी से कार ली, उसे दुरुस्त किया और आगे प्रोफिट पर बेच दिया। ये कंपनियां कार फाइनेंस का भी ऑप्शन देती हैं। यानी आप ईएमआई पर भी कार ले सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications