नई दिल्ली, जून 21। शेयरों में अच्छी कमाई के काफी मौके मिलते हैं। मगर जरूरी है कि आप इन मौकों और अच्छे शेयरों को समय पर ध्यान दे सकें। अगर हम ऐसे मौकों की बात करें तो अच्छा और ऐसा शेयर मिलना ही शानदार मौका है, जो आगे तगड़ी कमाई करा सकता हो। ऐसे शेयरों को चुनने के लिए आपको अच्छे जानकार, एनालिस्ट या ब्रोकिंग फर्म की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही अपने लेवल पर भी रिसर्च करनी चाहिए कि किसी कंपनी की स्थिति मजबूत हो रही है या नहीं। जो कंपनी आगे ग्रोथ हासिल कर सकती है, उसी का शेयर आगे तगड़ा रिटर्न दे सकता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही कंपनी की जानकारी देंगे।
कैप्टन पॉलिप्लास्ट
कैप्टन पॉलिप्लास्ट एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय करीब 194.5 करोड़ रु है। कंपनी का शेयर फिलहाल 38.6 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए 56 रु तक जाने का अनुमान लगाया गया है। ब्रोकिंग फर्म खंबाटा सिक्योरिटीज के अनुसार ये शेयर 56 रु तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से ये शेयर आपको 45 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
क्या है कैप्टन पॉलिप्लास्ट का बिजनेस
कैप्टन पॉलिप्लास्ट में उन्नत माइक्रो सिंचाई प्रौद्योगिकियों के निर्माण में काफी प्रमुख कंपनी है। कंपनी के वेबसाइट के अनुसार इसकी सिंचाई प्रणाली, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली शामिल हैं, एडवांस्ड जर्मन और इज़राइल तकनीक से तैयार की जाती हैं। कंपनी के पास राजकोट और कुरनूल में दो अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। कंपनी के पास 750 से अधिक डीलर हैं और यह भारत के 16 राज्यों में उपस्थित है।
2019-20 में कैसा रहा प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष 2020 में कंपनी ने माइक्रो सिंचाई के तहत 40,000 हेक्टेयर भूमि को कवर किया, जिससे लगभग 20 अरब लीटर पानी या 8,000 ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल को भरने के लिए पानी की बचत की। कंपनी भारत में उन्नत सिंचाई तकनीकों की पेशकश करती है जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, सिंचाई लेट्रल, कंप्रेशन फिटिंग, वाल्व, सिंचाई फिल्टर, प्रेशर गेज, स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, स्प्रिंकलर फिटिंग और मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली शामिल हैं।
कैसा रहा मुनाफा
मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में कैप्टन पॉलीप्लास्ट का शुद्ध लाभ 12.50% घटकर 2.59 करोड़ रुपये रह गया, जो मार्च 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान 2.96 करोड़ रुपये रहा था। मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में इसकी इनकम 30.74% बढ़ कर 63.54 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 48.60 करोड़ रुपये थी।
पूरे साल में कितना रहा मुनाफा
पूरे वर्ष के लिए देखें तो कैप्टन पॉलीप्लास्ट का मुनाफा मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 28.17% घट कर 9.05 करोड़ रुपये रह गया, जबकि मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान इसने 12.60 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस दौरान कंपनी की इनकम 181.96 करोड़ रु से 4.15 फीसदी घट कर 174.40 करोड़ रुपये रह गयी। इसका शेयर का बीते 52 हफ्तों में सबसे ऊंचा स्तर 54.80 रु और सबसे निचला स्तर 25 रु रहा है। अगर ये 56 रु तक जाता है तो यह अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को पार कर लेगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications