विप्रो ने थिएरी डेलापोर्ट को अपना नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।
नई दिल्ली: विप्रो ने थिएरी डेलापोर्ट को अपना नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया है। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को बताया कि उसने केपजेमिनी के एग्जीक्यूटिव थियेरी डेलापोर्टे को कंपनी का नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2020 से प्रभावी होगा। बता दें कि जनवरी 2020 में कंपनी ने कहा था कि उसके सीईओ और प्रबंध निदेशक अबिदाली जेड नीमचवाला ने कंपनी से बाहर जाने का फैसला किया है। इसलिए एक जून को अबिदाली नीमचवाला सीईओ और एमडी के रूप में अपना पद छोड़ देंगे। ऋषद प्रेमजी पांच जुलाई तक कंपनी के दैनिक संचालन की देखरेख करेंगे। 1 जून से बदल जाएगा आपके इनकम टैक्स से जुड़ा ये फॉर्म, जान लें आप भी

इससे पहले थिएरी डेलापोर्ट कैपजेमिनी समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी और इसके समूह कार्यकारी बोर्ड के सदस्य थे। केपजेमिनी में उनका करियर 25 साल का रहा है। इस दौरान वह कई तरह की लीडरशिप की भूमिका में रहे। मालूम हो कि विप्रो के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी ने कहा कि थिएरी के पास एक असाधारण नेतृत्व का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, उनके पास गहरी रणनीतिक विशेषज्ञता, लंबे समय तक चलने वाले ग्राहक संबंधों को बनाने की एक अनोखी क्षमता और ड्राइविंग ट्रांसफॉर्मेशन और तकनीकी व्यवधान के समाधान का अनुभव है। डेलापोर्ट ने साल 1992 में पेरिस और लंदन में आर्थर एंडरसन के साथ वरिष्ठ लेखा परीक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया।
इसके साथ ही विप्रो ने वित्तीय सेवा पेशेवर दीपक एम सातवलेकर को पांच साल के लिए अपने निदेशक मंडल में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक जुलाई से प्रभावी होगी और इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में काम करेंगे। सातवलेकर एचडीएफसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
