Special Deposit Schemes: वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में जमा दरों में आई गिरावट के चलते सरकारी बैंक अब ग्राहकों को लुभाने के लिए खास योजनाएं पेश कर रहे हैं। कैनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को दो नई स्कीमें लॉन्च की हैं, जिनका मकसद है लोगों को ज्यादा रकम बैंक में जमा करने के लिए प्रेरित करना।

375 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ हेल्थ प्लान
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 'यूनियन वेलनेस डिपॉजिट' नाम की स्कीम पेश की है, जिसमें ग्राहक 10 लाख रुपए से 3 करोड़ रुपए तक जमा कर सकते हैं। इस डिपॉजिट की अवधि 375 दिन की होगी और इसमें 6.75% सालाना ब्याज मिलेगा। खास बात ये है कि इस योजना के साथ 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा जिसमें कैशलेस इलाज की सुविधा रहेगी।
योजना 18 से 75 वर्ष तक के लोगों के लिए है। अगर खाता जॉइंट है, तो बीमा का फायदा सिर्फ मुख्य अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा फायदा
जो ग्राहक 60 साल से ऊपर हैं, उन्हें इस स्कीम में अतिरिक्त 0.50% ब्याज दिया जाएगा, यानी कुल ब्याज 7.25% तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा RuPay Select डेबिट कार्ड के जरिये लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास सुविधाएं भी दी जाएंगी। ग्राहक चाहें तो इस डिपॉजिट पर लोन भी ले सकते हैं या जरूरत पड़ने पर समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं।
कैनरा बैंक का नया खाता ट्रूएज
दूसरी ओर कैनरा बैंक ने 'कैनरा ट्रूएज' नाम से एक नया करंट और सेविंग्स अकाउंट प्रोडक्ट लॉन्च किया है। यह प्रोडक्ट खासतौर पर बिजनेस और हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस खाते में ग्राहकों को पिछले महीने की औसत बैलेंस के आधार पर बैंक चार्जेज में छूट और कई दूसरे फायदे भी मिलेंगे। साथ ही हर ग्राहक को एक रिलेशनशिप मैनेजर मिलेगा जो बैंकिंग से जुड़ी सभी जरूरतों का समाधान करेगा।
बैंकों की रणनीति सिर्फ ब्याज नहीं अब कई और भी फायदे
बैंक अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा समय में केवल ब्याज दर बढ़ाना ही काफी नहीं है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अब बैंकों को अतिरिक्त सुविधाएं देनी होंगी जैसे स्वास्थ्य बीमा, कस्टम सेवा और डिजिटल फायदा। एक अधिकारी ने कहा आज की तारीख में ग्राहक वैल्यू चाहते हैं। ऐसे प्रोडक्ट्स जो सिर्फ पैसे बढ़ाने की नहीं बल्कि सुरक्षा और सुविधा देने की भी बात करते हैं, वही आगे चलेंगे।
जमा को लेकर बैंकों की नई सोच
जैसे-जैसे ग्राहकों की जरूरतें बदल रही हैं, वैसे-वैसे बैंक भी अपने तरीके बदल रहे हैं। यूनियन बैंक और कैनरा बैंक की ये नई योजनाएं इस बात का संकेत हैं कि अब जमा पर केवल ब्याज नहीं बल्कि हेल्थ, कंविनियंस और कस्टमाइजेशन भी मिलेगा। आने वाले समय में और बैंक भी इसी राह पर चल सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications