नयी दिल्ली। एक बड़ा फंड बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। बस आपको सही रास्ता मालूम होना चाहिए। अगर आपको सही रास्ता मालूम है तो आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके एक मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। इस काम में म्यूचुअल फंड आपकी काफी मदद कर सकता है। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए मासिक आधार पर छोटी-छोटी रकम जमा करके लाखों-करोड़ों रु का फंड बनाया जा सकता है। बड़ा फंड तैयार करने के अलावा म्यूचुअल फंड जल्दी पैसा डबल करने में भी काम आ सकता है। आइए जानते हैं ऐसी स्कीम के बारे में, जिसने पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना किया है।
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड ने पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इस फंड ने 1 साल में 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। बीते 1 साल में केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड ने 105.14 फीसदी रिटर्न दिया है। जिस निवेशक ने भी केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड में 1 साल पहले 2 लाख रु लगाए हों उसकी रकम 4 लाख रु हो गयी होगी।
जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड ने 6 महीनों में भी तगड़ा रिटर्न दिया है। केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड के निवेशकों को 6 महीनों में 34.28 फीसदी और तीन महीनों में 14.67 फीसदी रिटर्न मिला है। 14.67 फीसदी रिटर्न एफडी से प्राप्त करने में आपको 2 साल का समय लग सकता है। मगर म्यूचुअल फंड तेजी से बढ़ा सकते हैं।
कैसे तैयार करें बड़ा फंड
यदि कोई हर महीने 100 रु (रोज के करीब 3 रु) एसआईपी के जरिए किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करे तो 1 साल में कुल 1200 रु जमा होंगे। 20 साल बाद हर महीने 100 रु जमा करने से कुल राशि जमा होगी 24000 रु। यदि ये माना जाए कि आपको सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलेगा तो 20 साल बाद आपके 24000 रु असल में करीब 99000 रु होंगे। 30 साल आपकी निवेश राशि होगी 36000 रु। 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से आपको मिलेंगे करीब 3.5 लाख रु।
बच्चों के लिए करें तैयारी
अगर कोई अपने बच्चे की पॉकेट मनी में से हर महीने 100 रु बचा कर एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करें तो बेटी/बेटा शादी या नौकरी तक लखपति हो जाएगा। 2-3 लाख रु की रकम बेशक आपके लिए कम हो। मगर ये पैसा आपके बच्चे की शिक्षा में इस्तेमाल हो सकता है। ये रास्ता उन लोगों के लिए और भी अच्छा है, जो बहुत बड़ी राशि का निवेश नहीं कर सकते।
कैसे करें निवेश
जानकार राय देते हैं कि निवेश किसी टार्गेट के लिए होना चाहिए। इसमें बच्चों की पढ़ाई या शादी जैसे टार्गेट हो सकते हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी को भी ऐसे ही टार्गेट से जोड़ने की सलाह दी जाती है। इससे ये जानकारी रहती है कि आप अपने टार्गेट के कितने करीब पहुंच रहे हैं। साथ ही ये भी कि आपको निवेश बढ़ाना है या नहीं। उदारहण के लिए अगर 2 साल के अंदर घर की डाउनपेमेंट के लिए आपको 20 लाख रु चाहिए तो आपको मासिक 30 से 40000 रु की एसआईपी करनी होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
