निवेश करने के लिहाज से एफडी बेहतर विकल्प माना जाता है, जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। तो अगर आप भी निवेश के लिए एफडी का मन बना चुके हैं तो ये खबर आपको और ज्यादा फायदा दिला सकती है।
नई दिल्ली: निवेश करने के लिहाज से एफडी बेहतर विकल्प माना जाता है, जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। तो अगर आप भी निवेश के लिए एफडी का मन बना चुके हैं तो ये खबर आपको और ज्यादा फायदा दिला सकती है। केनरा बैंक ने आज से एफडी पर ज्यादा फायदा देने का ऐलान किया है।

बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा
बैंक ने 2 करोड़ से कम डिपॉजिट रकम पर मिलने वाली ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक ने एक साल में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर ब्याज में कटौती की है। बैंक की नई एफडी ब्याज दरें 8 फरवरी, 2021 से लागू होगी। वहीं, 2 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी के लिए बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। यानी कि अब मैच्योरिटी पीरिडय 46-90 दिन, 91 दिन से 179 दिन और 1 साल से 180 दिन से कम की अवधि के लिए बैंक की एफडी की ब्याज दरें क्रमशः 3.9, 4 और 4.45% होगी।
1 साल में मैच्योरी होने वाली एफडी पर ब्याज दर में इतनी कटौती
एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए बैंक ने ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट्स (बीपीएस) की कमी की है। इसके बाद अब ये एफडी 5.20% ब्याज दर पर मिलेगी। एक साल से अधिक और दो साल से कम की अवधि के लिए बैंक टर्म डिपॉजिट के लिए 5.20% की ब्याज दर की पेशकश करेग। जबकि 2 साल से 3 साल तक की एफडी के लिए बैंक 5.40% ब्याज दर देगा। 3 साल से 10 साल की अवधि के लिए बैंक अब 5.50 फीसदी ब्याज देगा।
केनरा बैंक एफडी की लेटेस्ट ब्याज दरें
7-45 दिन पर - 2.95%
46- 90 दिन - 3.90%
91-179 दिन - 4%
180-1 साल- 4.45%
1 साल की अवधि पर- 5.20%
1 से अधिक और 2 साल से कम अवधि पर - 5.20%
2 साल या उससे अधिक और 3 साल से कम पर- 5.40 %
3 साल या उससे अधिक और 5 साल से कम पर - 5.50%
5 साल या उससे अधिक और 10 साल तक के लिए- 5.50%
सीनियर सिटीजन को होगा ज्यादा फायदा
नई संसोधन के बाद सीनियर सिटीजन्स को 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए एफडी पर 2.95 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक की ब्याज दरें मिलेंगी। केनरा बैंक 180 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन को नॉर्मल कस्टमर के मुकाबले 50 बेसिस प्वाइंड ज्यादा ब्याज देता है। बता दें कि इससे पहले केनरा बैंक ने 16 नवंबर 2020 को एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया था।
ये बैंक भी दे रहे हैं अच्छा ब्याज
आईडीएफसी बैंक
आईडीएफसी बैंक एफडी के मामले में सबसे ज्यादा ब्याज उपलब्ध करवा रहा है। आईडीएफसी बैंक न्यूनतम 2.75 फीसदी और अधिकतम 5.75 फीसदी ब्याज उपलब्ध करवा रहा है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है। एचडीएफसी बैंक न्यूनतम 2.50 फीसदी से अधिकतम 5.50 फीसदी तक ब्याज एफडी पर दे रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक
प्राइवेट सेक्टर का बैंक आईसीआईसीआई बैंक भी एफडी पर बढ़िया ब्याज दे रहा है। यहां न्यूनतम 2.50 फीसदी से अधिकतम 5.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक भी प्राइवेट सेक्टर का बैंक है और इसकी भी एफडी पर ब्याज दर न्यूनतम 2.50 फीसदी से अधिकतम 5.50 फीसदी है।
एसबीआई ने जनवरी में किया था बदलाव
साल से पहले महीने देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने भी एफडी पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की थी। एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।
अवधि ब्याज दर (%)
- 7 से 45 दिन 2.90
- 46 से 179 दिन 3.90
- 180 से 210 दिन 4.40
- 211 से 1 साल से कम 4.40
- 1 से अधिक और 2 साल से कम 4.90
- 2 से अधिक और 3 साल से कम 5.10
- 3 से अधिक और 5 साल से कम 5.30
- 5 से अधिक और 10 साल से कम 5.40
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
