Fixed Deposit interest Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मुद्रास्फिति के प्रभावों से लड़ने के लिए 30 सितंबर 2022 को लगातार चौथी बार रेपो रेट में इजाफा किया था। वैश्विक कारणों से देश में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक लागातार प्रयास कर रहा है। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद से लगातार कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट और लोन के ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के दो बड़े बैंकों ने भी ब्याज दरों में इजाफा कनरे का फैसाल किया है। केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने एफडी के ब्याज दर को बढ़ाने का ऐलान किया है।
दो बैंकों ने बढ़ाया है ब्याज
इंडियन ओवरसीज बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 35 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोत्तरी की है। एफडी पर यह नई ब्याज दरें 10 अक्टूबर 2022 से लागू होंगी। केनरा बैंक ने भी ब्याज दरों में ईजाफा किया है। केनरा बैंक की नई एफडी ब्याज दरें 7 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं। अगर आप एफडी कराने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकों इन बैंको के ब्याज दरों को जरूर देख लेना चाहिए।
इंडियन ओवरसीज बैंक में 2 करोड़ से कम एफडी पर मिलने वाला ब्याज
इंडियन ओवरसीज बैंक ने सामान्य ग्राहकों के 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 3.60 प्रतिशत से 5.85 प्रतिशत तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यह नई ब्याज दरें 7 दिन से लेकर 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ऑफर की जा रही हैं। बैंक 1000 दिन की एफडी करने वाले ग्राहकों को 6 प्रतिशत की ब्यजा दर दे रहा है। चलिए आपकों मिलने वाले ब्याज दर को बताते हैं।
7-45 दिन के एफडी पर 3.60 प्रतिशत
46-90 दिन के एफडी पर 3.75 प्रतिशत
91-179 दिन के एफडी पर 4.10 प्रतिशत
180 दिन से -1 साल से कम की एफडी पर -4.65 प्रतिशत
1 साल से 2 साल तक की अवधि के लिए -5.70 प्रतिशत
444 दिन के लिए -5.85 प्रतिशत
2 से 3 साल के अवधि के लिए 5.70 प्रतिशत
1000 दिन के एफडी के लिए -6.00 प्रतिशत
3 साल से अधिक की एफडी पर -5.85 प्रतिशत
केनरा बैंक में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज
देश के एक और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 3.25 प्रतिशत से 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक की नई दरें 7 अक्टूबर से लागू हैं।
7-45 दिन के एफडी पर -3.25 प्रतिशत
46-90 दिन के एफडी पर -4.25 प्रतिशत
91-179 दिन के एफडी पर -4.50 प्रतिशत
180-269 दिन के एफडी पर -5.90 प्रतिशत
270-1 साल तक के एफडी पर -6.00 प्रतिशत
1 साल के एफडी पर -6.60 प्रतिशत
1 से 2 साल के एफडी पर -6.50 प्रतिशत
666 दिन के एफडी पर -7.00 प्रतिशत
2 से 3 साल के एफडी पर -6.50 प्रतिशत
3 से 5 साल के एफडी पर -6.50 प्रतिशत
5 से 10 साल के एफडी पर -7.00 प्रतिशत
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
