नई दिल्ली, सितंबर 08। क्या आपकी जेब में रखे नोटों और सिक्कों में कोई बदलाव हो सकता है? असल में नेत्रहीन लोगों को अपनी जेब में रखे सिक्कों और नोटों को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इसीलिए इस मामले की जांच करने का जिम्मा विशेषज्ञों की टीम को दिया गया है। बता दें कि बंबई उच्च न्यायालय ने विशेषज्ञों से वे तरीके सुझाने को कहा है, जिससे रुपये और सिक्के दृष्टिबाधित लोग आसानी से पहचान सकें। आगे जानिए पूरा मामला।
जानिए क्या है मामला
न्यायमूर्ति प्रसन्ना वरले और न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की खंडपीठ बीते सोमवार को एक मामले की सुनवाई कर रही थी। उसी के दौरान उन्होंने कहा कि अदालत आदेश पारित करती रहती है। कभी-कभी इसे अंधेरे में रखा जा सकता है। मगर इस मामले को सुलझाने के लिए विशेषज्ञों के सुझाव जरूरी हैं। गौरतलब है कि अदालत दृष्टिबाधित व्यक्तियों के राष्ट्रीय संघ (एनएबी) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिका के माध्यम से दृष्टिबाधित लोगों के नए नोटों और सिक्कों की पहचान करने में कठिनाई की बात कही गयी है।
आरबीआई ने क्या कहा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरीबआई) ने अदालत को बताया था कि रुपये में कई स्पर्श-संबंधी विशेषताओं को शामिल किया गया है, जिससे कि दृष्टिबाधित लोग करेंसी को आसानी से पहचान सकते हैं। अब अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील उदय वरुणजीकर से विशेषज्ञों की सलाह लेने का निर्देश दिया है। पीठ के अनुसार कुछ विशेषज्ञों के वे सुझाव लें जिनसे सिक्कों और रुपये को पूरी तरह या आंशिक रूप से दृष्टिबाधित लोगों के अनुकूल बनाया जा सके।
कब होगी अगली सुनवाई
मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी। इस बीच कुछ समय पहले डिजिटल करेंसी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई। ये रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की है। रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के दौरान दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग बहुत तेजी से बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सात फीसदी से ज्यादा आबादी के पास डिजिटल करेंसी है।
किसके पास है सबसे अधिक डिजिटल करेंसी
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में क्रिप्टोकरेंसी रखने वाली आबादी की हिस्सेदारी के मामले में टॉप 20 अर्थव्यवस्थाओं में से 15 विकसित देश रहे। यानी किसी देश की जितनी अधिक आबादी के पास डिजिटल करेंसी है उसमें से टॉप के 20 देशों में से 15 देश विकसित हैं। इनमें यूक्रेन 12.7 प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर रहा। इसके बाद लिस्ट में रूस (11.9 फीसदी), वेनेजुएला (10.3 फीसदी), सिंगापुर (9.4 फीसदी), केन्या (8.5 फीसदी) और अमेरिका (8.3 फीसदी) का नंबर है।
भारत में आएगा डिजिटल रुपया
वित्त मंत्री ने इस साल के बजट के दौरान बताया था कि देश में डिजिटल रुपया जारी किया जाएगा। बता दें कि रिजर्व बैंक ने डिजिटल रुपया लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि रिजर्व बैंक का 2022-23 तक ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके एक 'डिजिटल रुपया' पेश करने का प्रस्ताव है। फिर पीएम मोदी ने कहा था कि डिजिटल मुद्रा आने वाले वर्ष में डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि आरबीआई के समर्थन वाली सीबीडीसी को केंद्रीय बैंक द्वारा नियंत्रित और मॉनिटर किया जाएगा और यह भारत की फिएट मुद्रा का डिजिटल अवतार होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications