दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन इन सब के बीच अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन इन सब के बीच अच्छी खबर है। अमेरिका की एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस का इलाज ढूंढ लिया है। इस महामारी से अब तक 46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 3 लाख पार कर चुका है। इसके अलावा दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मरने वालों की तादाद 85 हजार के पार पहुंच गई है। इससे अब तक 14 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस बीच अमेरिका की एक कंपनी ने कोरोना का इलाज ढूढने का दावा किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया की कंपनी सोरेंटो थेरेप्यूटिक्स ने दावा किया है कि उसने कोरोना से लड़ने के लिए 'एसटीआई-1499' नाम की एंटीबॉडी तैयार की है। कंपनी का कहना है कि उन्हें पेट्री डिश एक्सपेरिमेंट से पता चला है कि एसटीआई-1499 एंटीबॉडी कोरोना वायरस को इंसानों के सेल्स में संक्रमण फैलाने में 100 फीसदी रोकने में सक्षम है। ये कंपनी न्यूयॉर्क के माउंट सिनई स्कूल ऑफ मेडिसीन के साथ मिलकर कई एंटीबॉडी पर काम कर रही है। इस कंपनी की योजना है कि इस एंटीबॉडी के माध्यम से कोरोना की दवा तैयार की जाए। कैलिफोर्निया की कंपनी सोरेंटो थेरेप्यूटिक्स ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि वह एक महीने के अंदर एंटीबॉडी के लगभग 2 लाख डोज तैयार कर सकती है। इस एंटीबॉडी की मंजूरी के लिए कंपनी ने अमेरिका के फूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के पास एप्लीकेशन भी दिया है। मालूम हो कि इस खबर से कंपनी के स्टॉक के दाम में 244% फीसदी का उछाल देखने को मिला।
यूके को भी मिला एंटीबॉडी टेस्ट का 100 फीसदी एक्यूरेट किट
इतना ही नहीं यूके ने भी ऐसा ही दावा किया है कि यूके को कोरोना वायरस के एंटीबॉडी टेस्ट का 100 फीसदी एक्यूरेट किट मिल गया है। यूके ने इस एंटीबॉडी टेस्ट किट को मंजूरी दे दी है। अब वहां लॉकडाउन खुलने का रास्ता साफ हो गया है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने इस बारे में जानकारी दी है। इस एंटीबॉडी टेस्ट किट को गेम चेंजर बताया जा रहा है। इस टेस्ट किट को स्विस कंपनी रॉश ने बनाया है। यूके ने इसे 100 फीसदी एक्यूरेट माना है और इसे मंजूरी दे दी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
