Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। यह बात कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा की तरफ से कही गई है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसी कारण राज्य के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य में 537 हाउस सर्जनों को अलग-अलग जिलों में नियुक्त किया गया है।

रविवार को कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने सिविल अस्पताल होशियारपुर में जिले में नए नियुक्त किए गए 30 हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य में जहां आम आदमी क्लीनिकों को खोलने का सिलसिला निरंतर जारी है। वही, डॉक्टरों की नियुक्तियां भी की जा रही है।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से कहा गया है कि जिले में 35 डॉक्टर्स की नियुक्ति की जानी है, जिनमें से 30 को रविवार को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है और अन्य डाक्टर्स को भी शीघ्र नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नए नियुक्ति किए गए हाउस सर्जनों में से बारह सिविल अस्पताल होशियारपुर में नियुक्त किए गए है। वही, 8 सिविल अस्पताल दसूहा, 6 सिविल अस्पताल मुकेरियां व 4 सिविल अस्पताल गढ़शंकर में नियुक्त किए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से तरफ कहा गया है कि प्रदेश की स्वास्थ की सेवाओं को बेहतर करने के लिए सीएम मान व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो रही है।
उन्होंने कहा कि एमबीबीएस किए इन हाउस सर्जनों की नियुक्ति से आम नागरिकों को काफी फायदा मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैणी, सिविल सर्जन बलविंदर कुमार आदि भी मौजूद थे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications