Byju Employees Salary: इस समय बाईजूस की दिक्कत लगतार बढ़ती जा रही है। आपको बताते चलें कि कंपनी के कर्मचारियों को इस बार जनवरी महीने की सैलरी भी नहीं मिली है। यही कारण है कि बाईजू कंपनी के कर्मचारी काफी परेशान हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाईजूस एक एडुटेक कंपनी है। इस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को अब तक जनवरी महीने की भी सैलरी नहीं दी गई है यही कारण है कि अब वह काफी ज्यादा परेशान है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लिक्विडिटी खराब होने की वजह से कंपनी के कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह नहीं मिल पा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की बाईजूस इस समय लगातार हर तरफ से दिक्कतों का सामना कर रही है ऐसे में कंपनी के कर्मचारियों पर इसका असर पादना भी जाहिर है। गौरतलब है कि इस कंपनी ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा था कि उन्हें हर महीने की पहली तारीख को उनकी तनख्वाह मिल जाएगी।

बिजनेस मीडिया पोर्टल से यह खबर मिली है कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा गया था कि उनकी दिसंबर की सैलरी 2 जनवरी तक मिल जाएगी और जनवरी की सैलरी 1 फरवरी को उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। ऐसे में जब 1 फरवरी आ गई और जनवरी की सैलरी भी कर्मचारियों को नहीं मिली तब वह परेशान हो गए। आपकी जानकारी के लिए बता दे की एडुटेक कंपनी बाईजू'एस के द्वारा इस पर अभी तक किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
इस समय बाईजूस को जबरदस्त वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी ने राइट इश्यू के जरिए फंड जुटाना की कोशिश के बारे में भी ऐलान किया है। गौरतलब है कि इस बार कंपनी का वैल्यूएशन पिछले बार की तुलना में करीब 10 गुना तक काम हो गया है, रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के वैल्यूएशन में 99 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है।
पिछली बार फंडिंग राउंड के दौरान कंपनी 2200 करोड डॉलर की वैल्यूएशन पर फंड जुटा रही थी लेकिन इस बार या 2.25 करोड डॉलर वैल्यू पर फंड इकट्ठा कर रही है।
भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बाईजूस कंपनी को ढेर सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनमें सबसे बड़ा वित्तीय संकट ही है। इस बीच भारत में बाईजूस की पैरंट कंपनी थिंक कैन लर्न के द्वारा 20 करोड डॉलरजताने की मंजूरी मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह राइट इश्यू कंपनी के द्वारा 19 जनवरी को जारी किया गया है और यह करीब 30 दिनों तक रहेगा।
बाईजूस कंपनी के डायरेक्टर ने एक आम बैठक बुलाने की मांग की है। उसे नोटिस में बाईजूस को फ्यूचर को लेकर चिंता ताहिर की गई है और लिखा गया है कि मौजूदा लीडरशिप में आने वाले समय में इस स्टार्टअप कि स्टेबिलिटी को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं जो की एक चिंता का विषय है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एजीएम मीटिंग का मुख्य उद्देश्य कंपनी के गवर्नेंस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कई सारे दूसरे मुद्दों के समाधान पर चर्चा करने का है। इसके अलावा बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में बदलाव और स्टार्टअप की लीडरशिप का बदलाव भी इस मीटिंग का आम मुद्दा रहने वाला है।
इस गहरे संकट से जूझ रही बाईजूस लीडरशिप में भी जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है और इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स भी चेंज किया जा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
