Byju: बायजू कई समय से भारी संकट से जूझ रहा है. कंपनी अभी तक अपने कर्मचारियों को देर से ही सही लेकिन सैलरी भेज दिया करती थी, लेकिन कंपनी अब पिछले महीने यानी जुलाई की सैलरी अभी तक नहीं भेज पाई है. वहीं बायजू के सीईओ रविंद्रन का कहना है कि उनके पास कंपनी का बैंक अकाउंट कंट्रोल नहीं है.

ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म बायजू कई समयस बीसीसीआई के केस में फंसा हुआ है. कंपनी पर होने वाला संकट अब उनके कर्मचारियों को भी चुकाना बड़ सकता है. खबर है कि बायजू ने अभी तक अपने कर्मचारियों को जुलाई की सैलरी देने में असफल रहा है.
बायजू पहले भी अपने कर्मचारियों को लेट सैलरी देता था. लेकिन इस बार कंपनी के सीईओ ने कर्मचारियों को यह ईमेल किया है कि उनके पास बैंक अकाउंट का नियंत्रण नहीं है.
बीसीसीआई मामले फंसा बायजू
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने बायजू को बीसीसीआई मामले में पैसे चुकाने की मंजूरी दी थी. लेकिन एनसीएलएटी के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी. ग्लास ट्र्स्ट कंपनी ने एनसीएलएटी के इस फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बायजू के मामले पर हस्तक्षेप किया है.
सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के बाद बायजू भारी संकट में हैं. बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न (Think and learn) कर्मचारियों को अभी तक पैसे नहीं दे पाई है.
कंपनी सैलरी देने में असमर्थ
कंपनी के सीईओ रविंद्रन ने कर्मचारियों को सैलरी से संबंधित एक ईमेल भेजा है. जिसमें यह कहा गया है कि कंपनी दो सालों कई दिक्कतों का सामना कर रही है. एनसीएलएटी के फैसले के बाद हम पैसे चुकाने को तैयार हो गए थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के रोक के बाद हम कुछ भी करने में असमर्थ है. इसके अलावा कंपनी के बैंक अकाउंट में मेरा नियंत्रण नहीं है.
इसके अलावा रविंद्रन ने कहा कि कंपनी में चल रहें संकट के बावजूद भी हम आपको सैलरी दें रहे थे. जैसे ही हमारे कंट्रोल में बैंक अकाउंट आते है, वैसे ही सभी कर्मचारियों की सैलरी दें दी जाएगी.
उन्होंने कर्मचारियों से आगे कहा कि हम पर भरोसा राखिए, सभी कर्मचारियों की सैलरी भेज दी जाएगी, चाहे इसके लिए लोन क्यों ना लेना पड़े.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
