महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने का प्लान कर रहे तो आपकी जेब ढीली हो सकती है। देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली, अप्रैल 14। महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने का प्लान कर रहे तो आपकी जेब ढीली हो सकती है। देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। जी हां देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने वाहनों की कीमत में 2.5 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। महिंद्रा की गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी आज 14 अप्रैल 2022 से ही लागू हो गई है।

10,000 रुपये से लेकर 63,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
बता दें कि कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कंपनी आज से गाड़ियों की कीमतों में 2.5 फीसदी कीइजाफा करने जा रही है। इस बढ़ोतरी के बाद मंहिंद्रा की गाड़ियां 10,000 रुपये से लेकर 63,000 रुपये तक महंगी हो जायेंगी। कंपनी के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी की योजना है गाड़ियों के मॉडल और वैरिएंट के ऊपर निर्भर करेगा।
इस बजह से दाम बढ़ाने का फैसला
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते गाड़ियों की लागत पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है। इसलिये कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। मालूम हो कि कंपनी के स्टील, एल्युमिनियम. पल्लाडियम समेत कई कमोडिटी के दामों में भारी इजाफा हुआ है जिसके चलते गाड़ियों के दाम बढ़े हैं। ऐसे में कंपनी ने कहा है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते गाड़ियों की लागत पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है। इसलिये कीमतों में बढ़ोतरी कर इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरुरी हो गया है।
कंपनी के लिये इनपुट कॉस्ट बहुत मायने रखता है। किसी भी ऑरिजनल इक्वीमेंट मैन्युफैकचर्र के लिये कुल लागत में 70 से 75 फीसदी मेटिरियल कॉस्ट का हिस्सा होता है। इसके चलते कंपनी के मार्जिन पर भी असर पड़ा है। यही वजह है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा को दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है। एसयूवी मैन्युफैकचरिंग के क्षेत्र में महिंद्रा एंड महिंद्रा दिग्गज कंपनी है। स्कॉर्पियो, XUV300, XUV700, और Thar कंपनी की लोकप्रिय ब्रांड है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैकचरिंग के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर कदम रखने जा रही है। महिंद्रा ट्रैक्टर भी बनाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications