सोने और चांदी के दामों में एक दिन के जोरदार उछाल के बाद आज कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी के दामों में एक दिन के जोरदार उछाल के बाद आज कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सोने के भाव में 74 रुपये कमी हुई। इस गिरावट के सब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,985 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना राष्ट्रीय राजधानी में 39,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी की कीमत में भी गिरावट रही और यह 771 रुपये कम होकर 45,539 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को चांदी 46,310 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

बता दें एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 74 रुपये की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दरअसल रुपया आज हाजिर भाव में एक डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
इससे भी गोल्ड की कीमतों में कमी आई है। पटेल ने बताया कि अमेरिका चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते भी पिछले दो दिनों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां सोना और चांदी दोनों ही सपाट कारोबार कर रही थीं। गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,475.4 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की ज्वेलरी में हॉल मार्किंग अनिवार्य
वहीं दूसरी तरफ बता दें कि भारत में सोने की ज्वेलरी और कलाकृतियों के लिए बीआईएस हॉल मार्किंग अनिवार्य की जा रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार 15 जनवरी 2020 को अधिसूचना भी जारी करेगी। अधिसूचना जारी करने के ठीक एक साल बाद यानी 15 जनवरी 2021 से सोने के गहने पर बीआईएस हाल मार्किंग अनिवार्य होगा। बीआईएस हॉल मार्किंग अनिवार्य होने के बाद अगर कोई ज्वेलर नियमों की अनदेखी करता है तो 1 लाख रुपये का जर्माना और एक साल की सजा हो सकती है। इसके अलावा जुर्माने के तौर पर सोने की वैल्यू का पांच गुना तक चुकाने का प्रावधान भी किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
