नई दिल्ली, मई 5। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा जल्दी करें। क्योंकि सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी शुरू हो गयी है। अगर आपने देर की तो सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। आज 5 मई बुधवार को भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी की कीमतें प्रति किलोग्राम 70000 रु का आंकड़ा पार कर गयी हैं। जानते हैं सोने और चांदी के ताजा रेट।
जानिए सोने के लेटेस्ट रेट
आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 22 कैरेट वाला जून वायदा सोना हल्की बढ़ोतरी के साथ प्रति 10 ग्राम 44,580 रु पर पहुंच गया। बात 24 कैरेट वाले सोने की करें तो यह प्रति 10 ग्राम 45580 रु पर पहुंच गया। बीते 10 दिनों में देखें तो सोने की कीमतें कम ही हुई हैं। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ा-थोड़ा फर्क हो सकता है।
कहां पहुंची चांदी
आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। प्रति किलोग्राम चांदी का दाम 406 रु की बढ़ोतरी के साथ 70,055 रु पर पहुंच गया है। जहां तक सोने की कीमतों में तेजी का सवाल है तो इसके पीछे रुपये के मुकाबले डॉलर में आई मजबूती एक अहम कारण है। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि डॉलर के मजबूत होने से रुपये का दाम नीचे गिरा है। इसी वजह से देश में सोना महंगा हुआ है।
कितने घटे हैं दाम
इस समय सोना इसलिए भी महंगा हो रहा है क्योंकि लोग कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सुरक्षित निवेश ऑप्शनों में पैसा लगा रहे हैं। सोना एक काफी सुरक्षित निवेश ऑप्शन माना जाता है। इसीलिए सोने की चमक बढ़ रही है। वैसे पिछले साल सोना अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। ये अगस्त 2020 में प्रति 10 ग्राम 56,200 रु पर पहुंच गया था। तब से अब तक ये 10620 रु तक सस्ता हुआ है।
कहां तक जा सकता है सोना
सोने में निवेश राशि लगातार बढ़ रही है। इससे सोने के रेट ऊपर जा रहे हैं। जानकार मानते हैं कि ये सोने में निवेश का बढ़िया मौका है। वैसे भी सोना सुरक्षित निवेश ऑप्शन माना जाता है। इसलिए यहां निवेश करके आप पैसा सुरक्षित कर सकते हैं। रिटर्न की बात करें तो जानकार मानते हैं कि इस साल ही सोना 60-62 हजार रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। इस हिसाब से देखें तो मौजूदा रेट से आपको शानदार रिटर्न मिल सकता है।
सोने की शुद्धता
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है, यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications