नई दिल्ली, जून 26। टाटा मोटर्स ने कार खरीदारों के लिए फाइनेंस स्कीम पेश करने के लिए कोटक महिंद्रा प्राइम के साथ हाथ मिलाया है। साझेदारी के तहत शहरी और ग्रामीण ग्राहकों के लिए रेड कार्पेट, प्राइम विश्वास प्रोडक्ट और लोन-ईएमआई सहित तीन फाइनेंस प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। ये स्कीमें सेल्फ-एम्प्लोयड और बिना आय प्रमाण वाले खरीदारों के लिए हैं। यहां हम आपको इन तीनों स्कीमों के बारे में जानकारी देंगे।
रेड कारपेट प्रोडक्ट स्कीम
रेड कार्पेट प्रोडक्ट स्कीम उन ग्राहकों के लिए डिजाइन की गयी है, जिनके पास आय प्रमाण है। इस स्कीम के तहत ऐसे ग्राहकों को 90 प्रतिशत तक ऑन-रोड फंडिंग की सुविधा दी जाएगी। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 11 लाख रुपये तक के लोन के लिए फिकस्ड ऑब्लिगेशन टू इनकम रेशियो (एफओआईआर) की जरूरत नहीं होगी। रेड कारपेट प्रोडक्ट स्कीम के तहत लोन अवधि सात साल तक हो सकती है। यह स्कीम पूर्व और आंशिक भुगतान के लिए अतिरिक्त बेनेफिट भी प्रदान करती है।
जिनके पास इनकम प्रूफ न हो
बिना आय प्रमाण वाले ग्राहक प्राइम विश्वास स्कीम को चुन सकते हैं। इस स्कीम के तहत भी ग्राहकों को वाहन की एक्स-शोरूम कीमत का 90 प्रतिशत तक का फंड दिया जाएगा। लोन असेसमेंट क्राइटेरिया कृषि भूमि या एसेट ओनरशिप मानदंडों पर आधारित होती है। इस स्कीम में पांच साल तक की अवधि के लिए लोन लिया जा सकता है।
लो-ईएमआई स्कीम
तीसरी फाइनेंस स्कीम मुख्य रूप से स्वरोजगार और वेतनभोगी ग्राहकों के लिए लो-ईएमआई स्कीम है। वाहन खऱीदने वालों को शुरुआती तीन महीनों के लिए 50 फीसदी लो-ईएमआई का लाभ मिलेगा। शुरुआती तीन महीनों के लिए 999 रुपये प्रति लाख से शुरू होने वाली ईएमआई के साथ-साथ उनके लिए ऑन-रोड कीमत के 80 प्रतिशत तक फंडिंग की व्यवस्था की जा सकती है।
कैसे स्कीम का फायदा
टाटा मोटर्स की इन विभिन्न फाइनेंस योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहक अपने करीबी टाटा मोटर्स डीलर या कोटक महिंद्रा प्राइम शाखा के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं या टाटा कार खरीदने में अपनी रुचि दर्ज करने के लिए उनकी वेबसाइट primeloans.kotak.com/ पर जा सकते हैं। अधिक जानने के लिए ग्राहक car.tatamotors.com/ पर भी जा सकते हैं। आप चाहें तो घर बैठे 'क्लिक टू ड्राइव', टाटा मोटर्स के एंड-टू-एंड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जानकारी कर सकते हैं, टेस्ट ड्राइव के लिए अनुरोध कर सकते हैं, बुकिंग कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा फाइनेंसिंग स्कीम का ऑप्शन चुन सकते हैं।
कारों पर डिस्काउंट
टाटा जून में अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट भी दे रही है। बता दें क टाटा टियागो पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। चुनिंदा ग्राहकों के लिए इस कार पर 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। टाटा टिगोर की बात करें तो इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। नेक्सन के पेट्रोल वेरिएटं पर 3,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है, जबकि डीजल ग्रेड पर 5,000 रुपये की छूट है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
