गर्मी शुरू हो गई है। गर्मी से बचने के लिए कूलर सबसे सस्ता जुगाड़ है। जो लोग एसी खरीद नहीं सकते वो लोग कूलर से गर्मी को मात दे सकते हैं।
नई दिल्ली: गर्मी शुरू हो गई है। गर्मी से बचने के लिए कूलर सबसे सस्ता जुगाड़ है। जो लोग एसी खरीद नहीं सकते वो लोग कूलर से गर्मी को मात दे सकते हैं। गर्मी शुरू हो गई है और इस समय पूरे दिन तापमान बहुत ज्यादा रहता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ खास कूलर लेकर आये हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है। जी हां तो अगर आप कम बजट में एक बढ़िया एयर कूलर सर्च कर रहे हैं जिससे तेज हवा और ज्यादा कूलिंग मिले, साथ ही इसका मेंटेनेंस भी सस्ता हो तो ये खबर जरुर पढ़ें। सस्ते Cooler खरीदने का मौका, जानिए कहां मिल रहे

भारत में वोल्टास, बजाज, वोल्टास, सिम्फनी, ओरिएंट, केनस्टार, उषा, मैककॉय, महाराजा, वेगो समेत कई कंपनियां कम दाम में भी अच्छे फीचर्स वाले कूलर मार्केट में ला रही है। ऐसे में इन कंपनियों की आपको बजट में परफेक्ट प्रोडक्ट मिल जाएगी। तकरीबन हर कंपनिया भारत में मिडिल सेगमेंट के कूलर की मांग को देखते हुए अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती है। आज हम बात करें वोल्टास की, वोल्टास अपने कूलर पर काफी अच्छी डिस्काउंट और ऑफर पेश कर रही है।
गर्मी में होगा ठंडक का एहसास
वोल्टास की कूलर या एसी की बात ही कुछ और है। जब भी खरीदारी का मन बनता है तो सबके मन में वोल्टास कंपनी के कूलर्स या एसी का ही खयाल आता है। दरअसल, वोल्टास कंपनी के कूलर्स के लुक और डिजाइन तो खास होते ही हैं, साथ ही ये एनर्जी सेविंग, लो साउंड समेत कई बेहद जरूरी फीचर्स से भी लैस होते हैं। बाकी दाम तो कम-ज्यादा रहता ही है। चलिए अपनी खबर के जरिए हम आपको 10 हजार रुपये से कम में वोल्टास कंपनी के बेस्ट एयर कूलर्स के बारे में बताएंगे। बता दें कि ये कूलर्स ऑनलाइन पोर्टल साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे।
फ्लिपकार्ट से खरीदें 9,999 रु में
वोल्टास जेटमैक्स 54 लीटर डेजर्ट एयर कूलर की फ्लिपकार्ट पर कीमत 9,999 रुपये है। इसके साथ ही अगर आप इसे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 1250 रुपये का अडिशनल डिस्काउंट मिल जाता है। इस कूलर पर आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन मिल जाता है। वहीं 54 लीटर क्षमता वाले वोल्टास के इस एयर कूलर की खूबियों की बात करें तो इससे आप 40 स्क्वॉयर फीट एरिया को पूरी तरह ठंडा रख सकते हैं। इस कूलर से 14 फीट दूर तक हवा जाती है। वाटर लेवल इंडिकेटर, ओवरफ्लो इंडिकेटर, कैस्टर व्हील्स, मॉस्किटो नेट, आयोनेज़र सहित अन्य फीचर्स से लैस इस कूलर पर एक साल की वॉरंटी दी जा रही है।
भारी छूट के साथ खरीदें वोल्टास मेगा 70 डेजर्ट कूलर
वोल्टास मेगा 70 डेजर्ट कूलर को आप अमेजन पर भारी छूट के बाद 9820 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत वैसे 14,900 रुपये है, लेकिन फिलहाल इसे 34 फीसदी की छूट के बाद 9820 रुपये में खरीद सकते हैं। इसपर आपको बैंक ऑफर्स भी मिल जाएंगे। 70 लीटर क्षमता वाले स्लीक डिजाइन और ट्रॉली से लैस इस एयर कूलर्स में हनीकंब कूलिंग पैड और टर्बो एयर थ्रो समेत कई खास फीचर्स हैं। वोल्टास के इस कूलर पर एक साल की वॉरंटी मिल रही है।
10000 रु से कम में खरीदें विक्टर 55 डेजर्ट
वोल्टास विक्टर 55 डेजर्ट एयर कूलर को आप फ्लिपकार्ट पर 9,599 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आपको बैंक ऑफर्स भी मिल जाएंगे। वोल्टास विक्टर 55 कूलर की खासियत की बात करें तो सबसे पहले ये बता दूं कि इसकी टैंक कैपासिटी 55 लीटर की है। 3 स्पीड मोड वाले वोल्टास के इस कूलर पर एक साल की वॉरंटी मिल रही है।
वोल्टास के बेस्ट एयर कूलर पर मिल रहा बढ़िया डिस्काउंट
वोल्टास 25 लीटर टॉवर एयर कूलर की फ्लिपकार्ट पर कीमत 9,000 रुपये है। इसपर बैंक ऑफर भी मिल जाएगा। 25 लीटर टैंक कैपासिटी और वाइट कलर ऑप्शन वाले इस कूलर में 3 स्पीड सेटिंग, ब्लोअर, वॉटर लेवल इंडिकेटर समेत अन्य खूबियां हैं। वोल्टास के इस टावर एयर कूलर पर एक साल की ऑन साइट वॉरंटी दी जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications