नई दिल्ली, अप्रैल 14। आज के समय स्कूटर या बाइक बेहद जरूरी चीज है। छोटे-बड़े कामों के लिए इनकी जरूरत पड़ती ही रहती है। दूसरे युवाओं को कोचिंग या कॉलेज आने-जाने में स्कूटर से काफी आसानी होती है। मगर स्कूटर या बाइक के लिए लाइसेंस जरूरी है। पर हम आपको ऐसे स्कूटरों की जानकारी देंगे, जिन्हें चलाने के लिए आपको लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। रोजमर्रा के घरेलू काम या कॉलेज-कोचिंग आने-जाने के लिए ये स्कूटर काफी काम आ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि जिन स्कूटरों की हम जानकारी देने जा रहे हैं वो इलेक्ट्रिक हैं। यानी आपको महंगे पेट्रोल के खर्च से भी मुक्ति मिल जाएगी। जानते हैं इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिटेल।
डिटल ईजी प्लस
डिटल ईजी प्लस एक हल्का इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। आप बिना लाइसेंस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चला सकते हैं। चलाने में आसान ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 60 किलोमीटर तक चल सकता है। इस स्कूटर में 20 एएच की लिथियम आयन बैटरी दी गयी है। आप इसकी बैटरी को पूरी तरह से 4-5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 41,999 रुपये है। कंपनी ने इस स्कूटर को रेड, येलो, टील ब्लू और रॉयल ब्लू रंगों में पेश किया है।
जानिए बाकी फीचर
इस स्कूटर को खरीदने के पर एक और फायदा मिलेगा। कंपनी स्कूटर पर 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी देगी। इसकी वारंटी की लिमिट 40,000 किमी तक बरकरार रहेगी। आपको स्कूटर के साथ प्रीपेड रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज और फ्री हेलमेट भी मिलेगा। स्कूटर से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए डिटल की आधिकारिक साइट (https://detel-india.com/easy-plus) पर जाएं।
ओडिसी ई2गो लाइट
ओडिसी ई2गो लाइट को एक बार फुल चार्ज करके 60 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किमी की है। ये स्कूटर 3.5-4 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। इस स्कूटर की कीमत 52999 रु है। 250 वॉट 60 वोल्ट बीएलडीसी मोटर से लैस ओडिसी ई2गो लाइट में दो बैटरी ऑप्शन हैं। इनमें 1.26 किलोवॉट ऑवर लिथियम आयन बैटरी और 28 एम्पेयर आवर लेड-एसिड बैटरी शामिल हैं।
मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एक मेड इन इंडिया स्कूटर है। इसकी शुरुआती कीमत 41770 रु है। इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील्स से लैस ऑप्टिमा के टॉप-मॉडल में 550 वाट पावर रेटिंग वाली मोटर मौजूद है। यह 1200 वाट की अधिकतम पावर जनरेट करती है। एक बार चार्ज करके आप इस स्कूटर को 122 किमी तक चला सकते हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 42 किमी है। यह स्कूटर 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा।
हीरो फोटोन
हीरो इलेक्ट्रिक का एक और स्कूटर है फोटोन। इसके टॉप-मॉडल में 1200 वाट की पावर रेटिंग वाली मोटर दी गयी है। ये मोटर अधिकतम 1800 वाट की पावर जनरेट करती है। हीरो फोटोन की टॉप स्पीड 45 किमी है। इस स्कूटर की बैटरी को भी 4 से 5 घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 61,868 रुपये है। बता दें कि कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट में पेश किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications