नई दिल्ली, मई 30। आप भी इस समय गर्मी से परेशान होंगे। ये कोई इस साल की बात नहीं है, बल्कि हर साल इन महीनों में गर्मी का मौसम अपना कहर बरसाता है। घर में गर्मी के मौसम से राहत पाने के लिए जो सबसे बेस्ट तरीका है वो एयर कूलर है। एयर कूलर इसलिए क्योंकि एक्सपर्ट मौजूदा कोरोना संकट में एसी न चलाने की सलाह दे रहे हैं। एसी काफी महंगे भी होते हैं और उनकी मेंटेनेंस भी काफी जरूरी है। वरना आपका एसी समय से पहले ही बेकार हो जाएगा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए एयर कूलर बढ़िया है। न तो इसे बहुत अधिक मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है और न ही यह बहुत अधिक महंगे होते हैं। आप आराम से 3-4 साल एक ही एयर कूलर को इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एसी की तुलना में बिजली की खपत भी कम करते हैं।
बढ़िया एयर कूलर कंपनी
इस समय भारत में कई कंपनियां एयर कूलर बनाती हैं। मगर देश की सबसे अच्छी एयर कूलर बनाने वाली कंपनियों में से एक है वोल्टास। वोल्टास आपके लिए भी कोई नया नाम नहीं होगा। ये एक जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट है। यहां हम आपको वोल्टास के ही 4 उन कूलरों की जानकारी देंगे, जिन्हें आप स्मार्टफोन की कीमत पर खरीद सकेंगे।
वोल्टास विंड 45 हनीकॉम्ब एयर कूलर
ये कूलर उन जगहों के लिए ज्यादा बेहतर है, जहां ज्यादा गर्मी और ह्यूमिडिटी रहती है। बेहद कम जगह में फिट हो जाने वाले इस कूलर को आप अपने घर की विंडो में भी फिट कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह कूलर आपको किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट या ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर सिर्फ 6500-7000 रु की कीमत पर मिल जाएगा। ये कूलर 45 लीटर कैपिसिटी वाले टैंक के साथ आता है।
वोल्टास जेटमैक्स 70 डीएलएक्सएस
वोल्टास जेटमैक्स 70 डीएलएक्सएस कमरे में फौरन ठंडक करने के लिए है। ये एयर कूलर 44 वर्ग फीट तक के कमरे या हॉल में अच्छे से कूलिंग करेगा। आप इसे इंवर्टर से भी चला सकते हैं। ये कूलर स्मार्ट ह्यूमिडिटी कंट्रोल, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन वाली मोटर के साथ आता है। इस कूलर की वैसे कीमत 16000 रु तक है। मगर आपको यह 12 हजार रु तक में मिल जाएगा।
वोल्टास अल्फा 28
ये कूलर सिंगल पर्सन के लिए है। ये बहुत कम जगह घेरेगा। ये कूलर भी इंवर्टर पर काम कर सकते हैं। वोल्टास अल्फा 28 में 28 लीटर का ही टैंक दिया गया है। वोल्टास अल्फा 28 सिर्फ 6000 रु की कीमत पर उपलब्ध है। आपको इस कूलर में डस्ट फिल्टर और ईको कूल मोड फीचर भी हैं। समुद्री इलाकों के पास वाले राज्यों के लिए यह कूलर सबसे बढ़िया है।
वोल्टास स्लिम 55
वोल्टास स्लिम 55 में 55 लीटर का टैंक है। इस कूलर की कीमत 10,000 रु के करीब है। अच्छी बात यह है कि यह कूलर लगभग शून्य आवाज करता है। इस कूलर में बेहतर कूलिंग के लिए वर्टिकल डायरेक्शन वाला डिजाइन है। थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर वाली मोटर वाला यह कूलर उत्तर भारत राज्यों के लिए बढ़िया है, जहां शुष्क गर्मी पड़ती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
