नई दिल्ली, मई 7। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने की वजह से भारतीय शेयर बाजार ने बीते सप्ताह का अंत निराशाजनक रूप से किया। बाजार में गिरावट आई। पर अब माना जा रहा है कि कुछ शेयर खरीदने लायक हो गए हैं। आगे कुछ शेयर दिए गए हैं जिन्हें निवेशक स्टॉक की कीमतों में गिरावट के कारण खरीद सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं। हम आपको 3 बढ़िया शेयरों की जानकारी देने जा रहे हैं।
टीवीएस मोटर
एमके ग्लोबल ने टीवीएस मोटर्स के शेयर को 770 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की बात कही है। शुक्रवार को शेयर का क्लोजिंग रेट 629 रुपये रहा। यानी ये शेयर 18.3 फीसदी रिटर्न दे सकता है। एमके ग्लोबल के अनुसार कंपनी का मार्च तिमाही का एबिटा 4% सालाना बढ़ कर 5.6 अरब रुपये हो गया, लेकिन उम्मीद से कम सकल मार्जिन के कारण 6.1 अरब रुपये के इसके अनुमान से कम रहा। कंपनी की इनकम 4% बढ़ कर 55.3 अरब रुपये हो गयी, जो मोटे तौर पर अनुमानों के अनुरूप रही।
दोपहिया इंडस्ट्री में तेजी की उम्मीद
एमके ग्लोबल के अनुसार हम वित्त वर्ष 2022-23 में घरेलू दोपहिया उद्योग में 11% की वृद्धि के साथ एक बदलाव के अपने आउटलुक को बरकरार रख हुए हैं और टीवीएस को एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों के अपने कम जोखिम के कारण हिस्सेदारी हासिल करनी चाहिए। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसके वॉल्यूम को त्योहारी/शादी के सीजन की मांग से समर्थन मिलना चाहिए।
फर्स्टसॉर्स सॉल्यूशंस
एमके ग्लोबल के अनुसार, यह एक आईटी कंपनी है जिसने चौथी तिमाही में इन-लाइन ऑपरेटिंग प्रदर्शन दिया। इनकम तिमाही दर तिमाही आधार पर 5.2 फीसदी बढ़ कर 20.55 करोड़ डॉलर हो गयी। एचपीएचएस में निरंतर ट्रेक्शन के कारण इसके हेल्थकेयर में 5.4% की वृद्धि हुई। अधिग्रहण की सहायता से बीएफएस में 6.9% की वृद्धि हुई। सीएमटी में 2.2% की वृद्धि हुई, जो टॉप क्लाइंट में वृद्धि और डिजिटल मीडिया और टेक क्लाइंट में लगातार ट्रेक्शन से संचालित रही।
कितना है टार्गेट
फर्स्टसॉर्स सॉल्यूशंस का शेयर 51 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। क्योंकि शुक्रवार को यह 112.55 रु पर बंद हुआ था, जबकि इसके लिए टार्गेट 170 रु रखा गया है। हालाँकि उम्मीद जताई गयी है कि ये स्टॉक धीरे-धीरे वापस उठेगा। निवेशकों को इनकम में वृद्धि से एक स्थायी रिकवरी का विश्वास हासिल होगा।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
एमके ग्लोबल के अनुसार, इक्विटास ने चौथी तिमाही में 1.2 अरब रुपये के इन-लाइन लाभ की सूचना दी, जो स्वस्थ एनआईएम (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) और कम ओपेक्स (ऑपरेटिंग एक्सपेंसेज) के कारण रहा। इसके सकल एनपीए अनुपात में भी गिरावट आई है।
कितना है टार्गेट
इक्विटास ने लायबिलिटी के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन किया और धीरे-धीरे म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री से दूर अपने एसेट आधार को डायवर्सिफाई किया। हालांकि, इसे पोर्टफोलियो क्वालिटी पर ध्यान केंद्रित करने और काउंटर-साइक्लिकल बफर बनाने की आवश्यकता है। इसे पहले के 75 रु के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। फिलहाल यह 54 रु पर है। इस तरह ये 75 रु तक जाने में यह करीब 39 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
