नई दिल्ली, मई 10। पिछले कुछ महीनों से टाटा मोटर्स हर महीने लगभग 40,000 यूनिट्स की बिक्री कर रही है। अच्छी बिक्री के बीच, टाटा मोटर्स अपने कुछ मॉडलों पर आकर्षक छूट की पेशकश जारी रखे हुए है। इस महीने मॉडल के आधार पर 60,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। टाटा मोटर्स की कारें इस महीने सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका है। आगे जानिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
टाटा हैरियर
अच्छे लुक्स, टफ बिल्ड, बढ़िया राइड और हैंडलिंग बैलेंस के साथ बड़े केबिन सहित हैरियर में कई खूबियाँ हैं। इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पर 65,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। कॉर्पोरेट खरीदार 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, कुछ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों को 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है।
टाटा सफारी
टाटा की सबसे प्रीमियम एसयूवी सफारी इसी की हैरियर से काफी मिलती है। ये एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई अल्कजर को टक्कर देती है। ये कार 40,000 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर के साथ मिल रही है। जबकि कॉर्पोरेट खरीदारों को 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हैरियर की तरह, एसबीआई के कुछ ग्राहकों को 5,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो की यह कार 31500 रु तक की छूट मिल रही है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी वैगन आर और हुंडई सैंट्रो से होता है। इस हैचबैक के एक्सई, एक्सएम और एक्सटी वेरिएंट पर 21,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है, वहीं एक्सजेड और उससे ऊपर के वेरिएंट पर 31,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। टियागो के हाल ही में लॉन्च किए गए सीएनजी-पावर्ड वर्जन पर कोई छूट नहीं है।
टाटा टिगोर
टिगोर पर भी 31500 रु के बेनेफिट मिल रहे हैं। ये कार मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और हुंडई ऑरा को टक्कर देती है। अपने हैचबैक सिबलिंग टियागो की तरह टिगोर को 31,500 रुपये तक के लाभ के साथ लिया जा सकता है। इसके एक्सई और एक्सएम वेरिएंट पर 21,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि वेरिएंट एक्सजेड और इसके ऊपर के वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा सकती है। इसके सीएनजी से चलने वाली टिगोर पर भी कोई छूट नहीं है।
टाटा नेक्सन
टाटा के सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक नेक्सन अपने स्मार्ट डिजाइन, सुखद सवारी और आरामदायक केबिन के लिए जानी जाती है। ये कार इस समय 1000 रु तक की छूट मिल रही है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि डीजल वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके ईवी वर्जन पर कोई डिस्काउंट नहीं है। अप्रैल 2022 में, टाटा मोटर्स ने एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन किया। घरेलू पीवी (पैसेंजर व्हीकल) बिक्री सालाना आधार पर 25,095 इकाइयों से बढ़कर 41,587 इकाई दर्ज की गई। यानी बिक्री में वृद्धि 65.72 प्रतिशत रही। हालांकि मार्च 2022 में बेची गई 42,293 इकाइयों से वॉल्यूम में गिरावट 706 इकाई रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications