नई दिल्ली, मई 16। कोरोना काल में अपनी गाड़ी होना बेहद जरूरी है। यदि आप परिवार के साथ सफर कर रहे हैं या 1-2 लोगों के साथ भी कहीं आ-जा रहे हैं तो फिर बाइक नहीं बल्कि कार की जरूरत होगी। कार ही इस समय सेफ और सुरक्षित है। इसलिए यदि आप इस संकट के समय में सफर करते हैं तो अपनी कार खरीद लें। अगर आपका बजट कम है तो परेशान न हों, क्योंकि सेकंड हैंड कार इस समय काफी आसानी से खरीदी जा सकती है। अच्छी बात यह है कि आप बेहद कम कीमत पर हुंडई एक कार खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
हुंडई सैंट्रो
इस समय हुंडई की सैंट्रो कार का एक पुराना मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार की शुरुआती कीमत ही समय 4.74 लाख रु है। मगर आपको इसका सेकंड हैंड मॉडल सिर्फ 24,635 रु में मिल जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई सैंट्रो का पुराना मॉडल कारदेखो.कॉम पर लिस्ट किया गया है। अच्छी बात यह है कि यह कार सिर्फ करीब 5 हजार किमी चली है।
कैसा है इंजन
5 हजार किमी चलने वाली यह कार 2002 की है। हुंडई सैंट्रों का जो वेरिएंट पुराना बिक रहा है, वो है पेट्रोल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन। कार में 999 सीसी का इंजन है। कारदेखो वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार विक्रेता ने अपना पैन शेयर किया है। आप दिए लिंक (https://www.cardekho.com/used-car-details/used-Hyundai-Santro-DX-cars-New-Delhi_B709275D915AFCEDCA7DCD246122309C.htm) पर जाकर उनसे संपर्क भी कर सकते हैं।
जानिए कार के फीचर्स
हुंडई सैंट्रों डीएक्स का जो वेरिएंट बिक्री के लिए कारदेखो पर लिस्ट किया गया है उसमें बॉडी कलर्ड बंपर और हाई क्वालिटी फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के अलावा फ्रंट पावर विंडो और रियर वाइपर भी है। इसके अलावा कार में फुल व्हील कवर और फ्रंट फॉग लैंप भी हैं। आज की नयी अपडेटेड हुंडई सैंट्रों में कई लेटेस्ट फीचर्स भी हैं। इनमें 1086 सीसी का पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं। ये कार 20.3 किमी तक का माइलेज दे सकती है। वहीं सीएनजी वेरिएंट 30.48 किमी प्रति किलो तक का माइलेज दे सकती है। सैंट्रो कार 5 सीटर है।
जरूरी बात का रखें ध्यान
सेकंड हैंड कार खरीदते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। पहला कि जो कीमत बताई गई है उस पर आप मोलभाव कर सकते हैं। दूसरे गाड़ी की कंडीशन सामने जकर चेक करें। तीसरे गाड़ी के सभी कागज ठीक से चेक करें। इसके अलावा गाड़ी की एक्सीडेंट हिस्ट्री और डेंटिंग पर जरूर गौर करें।
हुंडई की नयी कारों पर डिस्काउंट
मई 2021 में हुंडई अपने चुनिंदा मॉडलों पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत जिन मॉडलों को शामिल किया गया है, उनमें सैंट्रो, ऑरा, ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, आई 20 और कोना ईवी शामिल हैं। दिए जा रहे बेनेफिट्स में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। कंपनी कार मॉडल और इसके वेरिएंट के आधार पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। आप ऑनलाइन या देश भर में स्थित हुंडई की किसी भी डीलरशिप से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
