वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें फायदे में रहेंगे। वनप्लस का धांसू स्मार्टफोन वनप्लस 7T प्रो 6000 रुपये सस्ता हो गया है।
नई दिल्ली: वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें फायदे में रहेंगे। वनप्लस का धांसू स्मार्टफोन वनप्लस 7T प्रो 6000 रुपये सस्ता हो गया है।

ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से छूट के बाद इस फोन की कीमत 53,999 रुपये से घटकर 47,999 रुपये हो गई है। यूं कहें कि अमेज़न से वनप्लस 7T प्रो 6 हजार रुपये की छूट के साथ खरीदें। बता दें कि यह डिस्काउंट फोन के 8जीबी रैम औपर 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट पर दिया जा रहा है।
3 हजार रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट
इतना ही नहीं वनप्लस स्मार्टफोन कंपनी इस फोन पर 6 हजार रुपये की छूट के अलावा कई और ऑफर भी दे रही है। इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 3 हजार रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर 12,100 रुपये तक का फायदा हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी उन प्राइम मेंबर्स को भी 5 प्रतिशत की छूट दे रही है जो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं। नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए यह डिस्काउंट 3 प्रतिशत है।
वनप्लस 7T प्रो के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 7T प्रो स्मार्टफोन में 3120x1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 516 ppi और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ड्यूल नैनो सिम सपॉर्ट वाले इस फोन में ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड Oxygen OS दिया गया है। इसमें 8जीबी रैम और 256जीबी तक की इंटरनल मेमरी वाले इस फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है। फटॉग्रफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया हैं। वहीं डिस्प्ले 6.67"(16.94 cm) है, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4085mAh की बैटरी दी गई है जो वॉर्प चार्ज 30T चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आती है।
वनप्लस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो फोटो और वीडियो के लिए वनप्लस 7T प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए इसमें पॉप अप कैमरा है। रियर कैमरे में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.6 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। वहीं 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। फोन में अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, पनोरमा, एचडीआर, एआई सीन डिटेक्शन और रॉ इमेज जैसे फीचर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। वनप्लस 7 टी प्रो के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX471 कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक, एच़डीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रीटचिंग जैसे फीचर्स से लैस है। पावर के लिए फोन में 4085mAH की बैटरी दी गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
