नयी दिल्ली। चल रहे फेस्टिव सीजन में टीवीएस मोटर ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले ऑटोमैटेड स्कूटर ज्यूपिटर पर कुछ आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है। सबसे पहले और सबसे बड़ा ऑफर है बाय नाउ पे लेटर स्कीम। जैसा कि नाम से ही पता चलता है आप वाहन की डिलीवरी बिना किसी भुगतान के ले सकते हैं। आपको गाड़ी की डिलिवरी के लिए किसी भी तरह के अपफ्रंट भुगतान की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा टीवीएस ज्यूपिटर पर कैशबैक भी मिल रहा है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत स्कूटर पर आपको कैसे कैशबैक मिल सकता है।
इन बैंकों से करनी होगी पेमेंट
अगर आप आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इस स्कूटर को खरीदते हैं तो कंपनी आपको 5 फीसदी तक का कैशबैक देगी। इसके अलावा टीवीएस मोटर कंपनी ग्राहकों को लो-ईएमआई का विकल्प दे रही है। आप टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटर को सिर्फ 2222 रु का मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। आपको डाउनपेमेंट के बारे में भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको डाउनपेमेंट के रूप में सिर्फ 10,999 रु की पेमेंट करनी होगी। इस तरह 4 अहम ऑफर्स में आप लो-ईएमआई, बाय नाउ पे लेटर, लो-डाउनपेमेंट या कैशबैक में किसी का भी फायदा उठा सकते हैं।
कैशबैक पाने का दूसरा तरीका
आपको टीवीएस की ज्यूपिटर पर एक दूसरे तरीके से भी कैशबैक मिल सकता है। यदि आप पेटीएम के जरिए पेमेंट करें तो आपको 4500 रु तक का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं, बल्कि इस मोड के जरिए खरीदारी करने पर ब्रांड 4,500 रुपये तक का पेटीएम कैशबैक भी दे रहा है। टीवीएस ज्युपिटर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों में से एक है और इन त्योहारी ऑफर्स और डिस्काउंट की घोषणा से ग्राहकों को खरीदारी का फैसला लेने में मदद मिलेगी।
कितनी है कीमत
भारत में बीएस-6 टीवीएस ज्यूपिटर ऑटोमैटिक स्कूटर की कीमत 63,852 रुपये से शुरू होती है। इसके प्रीमियम जेडएक्स वेरिएंट की कीमत 66,077 रुपये है जबकि जेडएक्स डिस्क वेरिएंट आपको 69,577 रुपये में मिलेगा।
सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत
इसके रेंज टॉपिंग टीवीएस ज्युपिटर क्लासिक की कीमत 70,802 रुपये है। बता दें कि ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं। इन ऑफर्स के अलावा कुछ डीलर अपने स्तर पर अतिरिक्त बेनेफिट भी दे सकते हैं। इसके लिए आप अपने नजदीकी डीलर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। टीवीएस ज्यूपिटर में आपको यूएसबी चार्जर और फ्रंट में स्टोरेज के लिए जगह मिलती है। इसमें 110 सीसी का इंजन मौजूद है। ये स्कूटर कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें सनलाइट आइवरी, ऑटम ब्राउन और इंडिब्लू शेड शामिल हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
