
Discount on iPhone : यदि आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो शायद मौजूदा समय से बेहतर मौका आपको कभी नहीं मिलेगा। इस समय आईफोन खरीदना बहुत सरल है। इसकी वजह है ऑनलाइन डिस्काउंट और दूसरे कई तरह के अलग-अलग ऑफर्स। वैसे तो आईफोन 14 सबसे लेटेस्ट मॉडल है। पर आईफोन 12-13 भी फीचर्स के मामले में कुछ कम नहीं है। खास कर बजट में फोन खरीदने वालों के लिए ये अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। बहरहाल इस समय आईफोन 12, 13 और 14 तीनों हैंडसेट पर ही डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। आगे जानिए इन डिस्काउंट ऑफर्स की डिटेल।
कितनी है शुरुआती कीमत
भारत में आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। वहीं आईफोन 13 को आप 69900 रु और आईफोन 12 को 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। पर अब इनमें से हर आईफोन मॉडल काफी अधिक छूट के साथ उपलब्ध है, जिसे आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर मिल रही छूट
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14, आईफोन 13 और आईफोन 12 फ्लैट डिस्काउंट के साथ बिक रहे हैं। ये डिस्काउंट स्टोरेज वेरिएंट के आधार पर मिलेगा। साथ ही एचडीएफसी बैंक क्रेडिट नॉन-ईएमआई और क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई पर आपको अतिरिक्त कैशबैक मिल सकता है। फ्लिपकार्ट की तरफ से एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको 23000 रु तक का अतिरिक्त बेनेफिट दिया जाएगा। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का फायदा फोन की कंडीशन के आधार पर मिलता है।
आईफोन 14 के डिस्काउंट ऑफर्स
आईफोन 14 के 128 / 256 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर इस समय सीधे 7,901 रुपये की छूट के साथ बिक रहे हैं। इससे इन दोनों मॉडलों की कीमतें क्रमशः 71,999 रुपये और 81,999 रुपये तक कम हो गयी हैं। वहीं 512 जीबी के वेरिएंट पर भी इतनी ही छूट मिल रही है, जिससे आप ये मॉडल में 1,01,999 रुपये खरीद सकते हैं। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान करने पर आपको 4,000 रुपये की और छूट मिल सकती है। इससे तीनों मॉडलों की कीमतें क्रमशः 67,999 रुपये, 77,999 रुपये और 97,999 रुपये तक कम हो जाएंगी। इसी में 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी जोड़ लें। फिर कीमतें रह जाएंगी क्रमशः 44,999 रुपये, 54,999 रुपये और 74,999 रुपये।
आईफोन 13 पर डिस्काउंट
आईफोन 13 के 128 / 256 जीबी वेरिएंट पर (फ्लिपकार्ट पर ही) 6,901 रुपये की छूट दी जा रही है। इससे इन वेरिएंट्स की कीमतें क्रमशः 62,999 रुपये और 72,999 रुपये रह गयीं। वहीं इसके 512 जीबी मॉडल को 15,901 रुपये की भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इससे आप इस मॉडल को 83,999 रुपये में खरीद सकते हैं। एचडीएफसी बैंक कार्ड से 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा इंस्टैंट छूट मिल सकती है। फिर कीमतें रह जाएंगी 60,999 रुपये, 70,999 रुपये और 81,999 रुपये। 23,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के बाद कीमतें रह जाएंगी 37,999 रुपये, 47,999 रुपये और 58,999 रुपये।
आईफोन 12 पर डिस्काउंट
आईफोन 12 के 128 / 256 जीबी वेरिएंट पर 7,901 रुपये की छूट मिल रही है। इससे कीमतें रह जाएंगी 56,999 रुपये और 66,999 रुपये। इसका 64 जीबी मॉडल 5,901 रुपये की छूट के साथ आप 53,999 रुपये में खरीद सकते हैं। एचडीएफसी बैंक कार्ड से 2,000 रुपये की छूट अलग से मिल सकती है। इससे कीमतें रह जाएंगी 51,999 रुपये, 54,999 रुपये और 64,999 रुपये। 23,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ कीमत रह जाएंगी 28,999 रुपये, 31,999 रुपये और 41,999 रुपये।


Click it and Unblock the Notifications