नई दिल्ली, जुलाई 07। दुनिया में लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सालों की जमा पूंजी लगा देते है तब जाकर वे कही एक घर खरीद पाते है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि अनाज और फल-सब्जी के बदले भी मकान खरीदा जा सकता है। ऐसा चीन में हो रहा है। चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी का असर कुछ इस तह पड़ा है कि वहा के लोग अनाज, फल और सब्जी को देकर मकान खरीद रहे हैं। चीनी के अखबार द ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चाइना में रियल एस्टेट फर्मों ने अब कृषि उत्पादों में घरों के लिए भुगतान स्वीकार करना शुरू कर दिया है। चाइना के लोग अब तरबूज, गेहूं, लहसुन और कई अन्य सामानों के बदले चीन के टियर-3 और 4 के स्तर वाले शहरों में घर खरीद सकेंगे। इन शहरों की रियल एस्टेट कंपनियां लोगों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहीं हैं।
चीन में दिख रहा है मंदी का असर
चीन में मंदी का असर अब दिख रहा है। मंदी के प्रभाव के कारण ही चीन की रियल एस्टेट फर्म पेमेंट के बदले तरबूज और अन्य सामान ले रहे हैं। चीन में कृषि उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। चीन में तीसरे और चौथे लेवल के शहरों के रियल एस्टेट डेवलपर्स ने प्रचार शुरू किया है कि ग्राहक घर के लिए गेहूं, लहसुन और तरबूज के साथ डाउन पेमेंट कर सकते हैं। चीन के अर्थव्यवस्था के जानकारों का मानना है चीन की अर्थव्यवस्था को कोरोना के कारण विश्व भर में लगे प्रतिबंधों ने तोड़ दिया है। हालांकि जानकार यह भी मानते हैं कि प्रतिबंध हटने के कारण इसमें सुधार दिख रहा है लेकिन रिकवरी रेट अभी तेज नहीं है।
फल सब्जी देकर घर खरीदे
कोरोना के प्रतिबंधों और चीन में लंबे समय तक चले लॉकडाउन के कारण लोगों के पास पूंजी भारी कमी हो गई है। रियल स्टेट डीलरों ने प्रॉपर्टी की बिक्री बढ़ाने को लेकर एक नई योजना 'फूड फॉर होम' चलाई है। योजना के अनुसार चाइना के तीसरे और चौथे स्तर के शहर में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए किसान पैसो के बदले 5000 किलोग्राम तक तरबूज के साथ भुगतान कर सकते हैं। तरबूज, गेहूं या लहसुन से केवल डाउन पेमेंट का भुगतान कर सकते हैं। कैश की कमी के बाद लोगों के पास कृषि उत्पाद ही धन के रूप में है जिससे रियल स्टेट डेवलपर्स अपनी बिक्री बढ़ाई है।
रियल स्टेट का है बुरा हाल
चीन में कोरोना से टेक और कच्चा माल उत्पादन के बाद रियल स्टेट सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। रियल एस्टेट के बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए डेवेलपर्स ने यह अनोखा कदम उठाया है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बाजार में गहरी मंदी की स्थिति बन सकती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
