नई दिल्ली, जून 22। आज कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को एक बार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। सोना खरीदारों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है। आज मंगलवार 22 जून को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गयी। सोना और 22 रु सस्ता हो गया। इससे 24 कैरेट वाले सोने के रेट 47139 रु के और नजदीक आ गए। चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं। चेक करें आज के सोने और चांदी के रेट।
22 जून को सोने-चांदी के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना में 22 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47161 रु से गिर कर 47139 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 374 रु सस्ती हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 67922 रु से गिर कर 67548 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने के रेट देखें
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 22 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46950 रु और 22 कैरेट वाला सोना 20 रु सस्ता होकर 43179 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 17 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 35354 रु तक सस्ता हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 13 रु की गिरावट के साथ 27576 रु पर आ गया।
आपके शहर में सोने के रेट क्या हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने और चांदी कीमत जो यहां बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कितना सोना रख सकते हैं आप
अगर आप यह बता सकते हैं कि सोना कहां से आया है (कानूनी तौर पर सही रास्ता) तो आप जितना चाहे उतना सोना अपने पास रख सकते हैं। टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि आप अपने सोने के निवेश ऑरिजिन को सही साबित कर सकते हैं तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि आपकी चेकिंग हो तो भी आप एक लिमिट तक सोना अपने पास रख सकते हैं।
जानिए सोने की लिमिट
एक विवाहित महिला अपने पास 500 ग्राम तक सोना रख सकती है। एक अविवाहित महिला के पास 250 ग्राम तक सोना हो सकता है। एक पुरुष अपने पास 100 ग्राम तक सोना रख सकता है। यदि आप पहले से चुका दिए गए टैक्स के पैसे से ज्वेलरी खरीदते हैं तो कोई सीमा नहीं है। न ही कोई लिमिट विरासत में मिले सोने पर रखी गयी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications