नयी दिल्ली। भारत में त्योहारी सीजन चल रहा है और कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है। दिवाली के साथ ही धनतेरस भी आ रहा है। धनतेरस पर लोग दूसरी कीमती चीजों के साथ-साथ सोना भी खूब खरीदते हैं। भारत में महिलाएं इस मौके पर गोल्ड ज्वेलरी बहुत अधिक खरीदती हैं। सोने की ज्वेलरी के अलावा बहुत से लोग इसमें निवेश भी करते हैं। सोने को निवेश से लिहाज से एक बढ़िया ऑप्शन माना जाता है। सोना निवेश के लिए सुरक्षित भी है। इसीलिए जब शेयर बाजार गिरता है तो निवेशक सोने का रुख करते हैं। यदि आप दिवाली के खास मौके पर गोल्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा विकल्प रहेगा। गोल्ड ईटीएफ की कई स्कीमों ने अच्छा रिटर्न दिया है।
गोल्ड ईटीएफ में जम कर हो रहा निवेश
गोल्ड ईटीएफ एक सेफ जगह है। सेफ होने के चलते ही पहले की तुलना में अब ज्यादा लोग इस ऑप्शन में निवेश करने लगे हैं। एम्फी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,426 करोड़ रु का निवेश किया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल की समान अवधि में 172 करोड़ रु ही आए थे। निवेश के लिहाज से ये एक अच्छा मौका हो सकता है।
ये होता है गोल्ड ईटीएफ
एक्सपर्ट्स गोल्ड में निवेश को बहुत अच्छा तरीका मानते हैं। पर किसी भी निवेश के लिए ये जानना है जरूरी है कि आखिर गोल्ड ईटीएफ होता क्या है। गोल्ड ईटीएफ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है, जो गोल्ड के मौजूदा रेट पर ही आधारित होता है। इसमें एक्सट्रा लागत बहुत कम होती है। बता दें कि गोल्ड ईटीएफ में 1 इकाई में 1 ग्राम सोना होता है। अगर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश (खरीदना और बेचना) करना चाहते हैं तो बीएसई-एनएसई पर ये बिल्कुल शेयर की तरह ही होता है। जैसे आप शेयर खरीदें और रेट बढ़ने पर बेच देते हैं। इसी तरह गोल्ड ईटीएफ में निवेश होता है।
होता है प्योर गोल्ड
गोल्ड ईटीएफ का एक अहम फायदा ये है कि इसमें सोने की क्वालिटी 100 फीसदी शुद्ध होती है। इसलिए आपको सोने की शुद्धता को लेकर कोई टेंशन नहीं होगी। दूसरी बात गोल्ड ईटीएफ में सोना फिजिकल फॉर्म में नहीं होता, इसलिए आपको इसे रखरखाव की जरूरत नहीं होगी। इसलिए सेफ्टी की भी चिंता नहीं होगी।
कैसे करें गोल्ड ईटीएफ में निवेश
जिस तरह म्यूचुअल फंड में एसआईपी की तरह निवेश किया जाता है उसी तरह गोल्ड ईटीएफ में भी एसआईपी के जरिए ही निवेश किया जा सकता है। गोल्ड ईटीएफ में आपको लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश के लिए आपको डीमैट अकाउंट की जरूरत होगी। एक बार डीमैट खाता खुलने पर आप ऑनलाइन ही गोल्ड ईटीएफ की यूनिट्स खरीद-बेच सकेंगे।
मिल सकता है अच्छा मुनाफा
बता दें कि जब कोरोना जैसा कोई संकट आता है तो सोने की कीमतों में तेजी से इजाफा होता है। असल में ऐसे समय पर निवेशक शेयर बाजार से निकल कर सोने का रुख करते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस समय भी कोरोना संकट, इकोनॉमी में अस्थिरता और अमेरिकी चुनाव जैसे कारण हैं, जिनके चलते सोने के रेट ऊपर जा सकते हैं। यानी ये मुनाफा कमाने का अच्छा चांस हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
