नई दिल्ली, दिसंबर 25। दिल्ली और चेन्नई में सोने के दामों में बढ़ोतरी या कटौती नहीं हुई है। वहीं कोलकाता और मुंबई में भी सोने के नहीं बदले हैं। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 47450 रुपये पर है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 50150 रु पर है। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोना इस समय थोड़ा सस्ता बिक रहा है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 47500 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 51800 रुपये पर ही रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
चेन्नई और मुंबई के रेट
चेन्नई में सोने की कल के रेट पर ही बरकरार है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 45510 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 49650 रु रही। मुंबई में सोने के दामों पर डालें तो वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 47300 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 48300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम नहीं बदले हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 45350 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 49480 रुपये ही रहा। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट 45350 रु और 49480 रु पर रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 100 रु गिर कर 62300 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी का भाव 66100 रुपये पर ही बरकरार रहा। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 45350 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49480 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 45350 रु और 49480 रु रहे।
चेक करें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
इसलिए घटते बढ़ते हैं सोने के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं।
आगे क्या होगा सोने का
इस समय सोने के दाम अस्थिर हैं। मगर जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल अगस्त में यह अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications