लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व शुरु हो गया है। महापर्व के दूसरे दिन यानी आज गुरुवार को खरना का पूजा होगा। इस साथ साल छठ पूजा के मौके पर सोने और चांदी के सूप की चर्चा है।
नई दिल्ली: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व शुरु हो गया है। महापर्व के दूसरे दिन यानी आज गुरुवार को खरना का पूजा होगा। इस साथ साल छठ पूजा के मौके पर सोने और चांदी के सूप की चर्चा है। छठ महापर्व को लेकर विशेष तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में तनिष्क ने भी सोने और चांदी का सूप मार्केट में उतारा है।

25 ग्राम से डेढ़ किलो के सोने चांदी के सूप
इस छठ आप 25 ग्राम से डेढ़ किलो के सोने चांदी के सूप खरीद सकते है जो कि बाजार में उपलब्ध हैं। बता दें कि आभूषण बनानेवाली कंपनी तनिष्क ने महापर्व छठ के मौके पर सोने और चांदी के सूप बिहार के बाजार में उतारा है। बाजार में इस उत्पाद की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले दिन ही पटना के चार लोगों ने आधा किलो सोने से बने सूप का एडवांस बुकिंग करा लिया।
सूप की कीतम लगभग 37 लाख
आपके जानकारी के लिए बता दें कि बाजार में इस सूप की कीतम लगभग 37 लाख रुपये है। इसमें जीएसटी भी शामिल हैं। वैसे यह सूप फ्रेजर रोड और हथुआ मार्केट तनिष्क शोरूम में उपलब्ध है। तनिष्क हथुआ मार्केट के निदेशक के मुताबकि धनतेरस के मौके पर दो लोगों ने आधा किलो सोने से बने सूप का एडवांस बुकिंग कराया है। बाद में भी कुछ लोगों ने बुकिंग की है।
जानिए कितने में मिल रही सोने-चांदी की सूप
इसके अलावा चांदी के भी सूप की खरीदारी लोगों ने की है। तनिष्क फ्रेजर रोड के एमडी के मुताबिक कंपनी के पिछले साल दो ग्राम और तीन ग्राम में सोने का सूप उतारी, लेकिन ग्राहकों की मांग को देखते हुए कंपनी ने इस बार आधा किलो सोने से बने मूल आकार में सूप तैयार किया है। सोने का दो ग्राम का सूप दस हजार रुपये में आ रहा है। इससे अधिक वजन के सूप ऑर्डर मिलने पर तैयार किए जा रहे हैं। इसी तरह से चांदी के सूप कम से कम 25 ग्राम में तैयार किए गए हैं। अधिक से अधिक वजन सवा किलो रखा गया है। इनकी कीमत 1700 रुपये से लेकर 85,000 रुपये तक के बीच है।
तीन से चार करोड़ रुपये का हो सकता कारोबार
हालांकि आपको इस बात से भी रुबरु करा दे कि मन्नत पूरी होने पर व्रती सोने या चांदी के सूप से अर्घ्य देते हैं। इस बार सोने का भाव तेज होने की वजह से चांदी के सूप की अधिक मांग निकल रही है। चांदी के सूप 5000 रुपये तक की रेंज में अधिक बिक रहे हैं। इसी तरह से सोने के दस हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक के सूप की मांग है। जानकारों का कहना है कि अनुमान है कि पटना जिले में छठ महापर्व पर सोने और चांदी के सूप का तीन से चार करोड़ रुपये का कारोबार हो सकेगा।
ये ज्वेलर्स मुफ्त में दे रहे हैं बीमा ज्वेलरी
देश के कई प्रमुख ज्वेलर्स ज्वेलरी की खरीदी पर मुफ्त बीमा दे रहे हैं। बता दें कि यह बीमा कवर आपके गहनों को तब सुरक्षा देता है जब आपके गहने चोरी हो जाएं, या खो जाएं, या फिर दंगों या भूकंप जैसी स्थितियों में इसे नुकसान पहुंचे। इसके एवज में आपको कोई पॉलिसी डॉक्यूमेंट नहीं दिया जाएगा। पी.सी. ज्वेलर्स, पोपले ज्वेलर्स, पीएनजी ज्वेलर्स मलबार गोल्ड एंड डायमंड्स, ओरा, कार्टलेन, एसएलजी ज्वेलर्स, रत्नालय ज्वेल्स, ई.जौहरी डॉटकॉम और कल्याण ज्वेलर्स हैं ज्वेलरी पर मुफ्त बीमा दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये सभी स्टोर फ्री इंश्योरेंस का प्रचार अपनी वेबसाइट और विज्ञापनों में कर रहे हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications