बुलेट नाम सुनते ही जहन में एक दमदार छवि समाने आती है। लेकिन बात जब खरीदने की आती है तो महंगी कीमत की वजह से वह हमारी ख्वाहिश बन जाती है।
नई दिल्ली: बुलेट नाम सुनते ही जहन में एक दमदार छवि समाने आती है। लेकिन बात जब खरीदने की आती है तो महंगी कीमत की वजह से वह हमारी ख्वाहिश बन जाती है। लेकिन आज हम आपको कम कीमत में, या यूं कहें की आधे से भी कम कीमत में बाइक खरीदने के बारे में बताएंगे। जी हां रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने की योजना बना रहे है तो यह काफी अच्छा समय है। आज हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप।
यहां मिलेगा सस्ता बुलेट
मशहूर वेबसाइट जिसका नाम Droom है, वहां पर आधे से भी कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की शानदार बुलेट बिक रही हैं। तो हम आपको आज वेबसाइट पर मिल रहे कुछ बुलेट की जानकारी देंगे, ताकि आप उन बाइक्स के बारे में जान लें और खरीद सके। जानकारी दें कि यहां पर बाइक्स के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। ध्यान दें कि ये सभी बाइक्स दिल्ली के साथ ही साथ दूसरे शहर में भी उपलब्ध है। इस बात का भी ख्याल रखें कि पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके दस्तावेज और कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी होता है।
रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की शानदार बाइक क्लॉसिक कंपनी की तरफ से बेची जाने वाली बेस्ट सेलिंग बाइक है। जानकारी दें कि बाइक Droom वेबसाइट पर ये बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 500 सीसी की 2010 मॉडल, जो कि 13,000 किलोमीटर तक चल चुकी है, वहीं बाइक की कीमत 50,000 रुपये है। आपको ये बाइक पुणे में मिलेगी।
वहीं एक और बाइक जो कि 500 सीसी की 2010 मॉडल की है। 15,000 किलोमीटर तक चली है और इसकी कीमत 60,000 रुपये तय की गई। जानकारी दें कि ये बाइक आपको गुड़गांव में उपलब्ध है। इसके साथ ही वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी बाइक 500 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350 सीसी
रॉयल एनफील्ड की मशहूर क्रूजर बाइक थंडरबर्ड 350 सीसी, जो कि 2012 मॉडल की है। ये बाइक 21,000 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 47,000 हजार में मिलेगी। जानकारी दें कि ये बाइक आप फरिदाबाद में खरीद सकते है।
वहीं अगर आप दिल्ली में है और बाइक लेना चाहते है तो आपके लिए काफी अच्छा अवसर है। थंडरबर्ड की एक और बाइक जो कि 350 सीसी, 2005 मॉडल की है। 10,070 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 44,000 है। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी थंडरबर्ड बाइक 350 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 सीसी
रॉयल एनफील्ड की अगर बाइक 500 सीसी में खरीदना चाह रहे है तो हम आपको दिल्ली में ऐसे दो बाइक खरीदने की जानकारी दे रहे है। रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 सीसी, जो कि 2012 मॉडल की है। ये बाइक 12,000 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 82,000 हजार में मिलेगी।
थंडरबर्ड की एक और बाइक जो कि 500 सीसी, 2014 मॉडल की है। 29,436 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 90,000 है। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी थंडरबर्ड बाइक 500 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक
अगर आप रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि Droom की वेबसाइट पर बड़ी आसानी से ये बाइक ले सकते है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक 410 सीसी, जो कि 2016 मॉडल की है। ये बाइक 13,268 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 1,00,000 में मिलेगी।
हिमालयन की एक और बाइक जो कि 410 सीसी, 2017 मॉडल की है। 19,829 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 1,05,000 है। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी हिमालयन बाइक 410 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications