नई दिल्ली, अप्रैल 18। आज के समय में बाइक खरीदना कोई मुश्किल टास्क नहीं रह गया है। अगर आप एक साथ पैसा देकर बाइक न खरीद सकें तो ईएमआई पर खरीद सकते हैं। 1550 रु तक की मासिक ईएमआई पर भी आप एक नयी बाइक घर लाई जा सकती है। मगर कुछ बाइकें ऐसी हैं, जो आपके बजट से बाहर हो सकती हैं। इनमें बुलेट भी शामिल है। नयी बुलेट की शुरुआती कीमत ही इस समय 1.34 लाख रु है। इंश्योरेंस आदि मिला कर इसका ऑन रोड प्राइस 1.58 लाख रु है। मगर एक ऑप्शन ऐसा है, जिससे आप बुलेट बाइक को आधे से भी कम दाम पर खरीद सकते हैं।
सेकंड हैंड बुलेट खरीदें
नयी बुलेट का दाम 1.58 लाख रु तक है। अगर आप बुलेट ही खरीदना चाहते हैं और इतनी अधिक कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे तो आपके पास सेकंड हैंड बुलेट खरीदने का ऑप्शन है। आप अपना शौक सेकंड हैंड बाइक खरीद कर पूरा सकते हैं। अब सेकंड हैंड बाइकों के कई प्लेटफॉर्म हैं। इन्हीं में से एक है ड्रूम। ड्रूम पर आपको एक से एक शानदार सेकंड हैंड बाइक मिल जाएगी। इस समय बुलेट सहित तीन दमदार सेकंड हैंड बाइकें ड्रूम पर बिक रही हैं। जानते हैं तीनों की डिटेल।
रॉयल एन्फील्ड थंडरबर्ड
ड्रूम पर आपको रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड बुलेट मॉडल काफी सस्ते में मिल जाएगी। इस बाइक का 2006 मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। अच्छी बात यह है कि इस बाइक को पहला मालिक ही बेच रहा है। इस बाइक में 350 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है। कीमत की बात करें तो इस सेकंड हैंड बुलेट की कीमत सिर्फ 45000 रु है। ये मॉडल 55,000 किमी तक चली हुई है।
बजाज वी15
बजाज वी15 भी एक शानदार बाइक है। इस बाइक का सिर्फ 5 साल पुराना मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। ड्रूम से बजाज वी15 का 2016 मॉडल खरीदा जा सकता है। ये बाइक 30,000 किमी से अधिक चली हुई है। बजाज वी15 में 150 सीसी का इंजन है। कीमत की बात करें तो आपको ये बाइक सिर्फ 40,000 रु में मिल जाएगी। बता दें कि भारतीय नौसेना के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत के लोहे से इस बाइक को बनाया गया था।
होंडा सीबी ट्रिगर
ड्रूम पर एक और बाइक बिक रही है। ये है होंडा सीबी ट्रिगर। इस समय ड्रूम पर होंडा सीबी ट्रिगर बाइक का 2014 मॉडल बेचा जा रहा है। इस बाइक में भी 150 सीसी का इंजन दिया गया है। ये बाइक केवल 14,500 किमी चली हुई है। इस बाइक को भी पहला मालिक बेच रहा है। इस बाइक की कीमत सिर्फ 45000 रु तय की गयी है। ध्यान रहे कि सेकंड बाइक या कार खरीदने से पहले उसकी कंडीशन की अच्छे से जांच कर लें।
बुलेट का लेटेस्ट मॉडल
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मॉडलों को लॉन्च किया है। इनमें इंटरसेप्टर 650 बाइक की शुरुआती कीमत 2.75 लाख रुपये है। एक अलग कलर की इसी बाइक का दाम 2.83 लाख रुपये है। वहीं कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के स्टैंडर्ड कलर मॉडल की कीमत 2.91 लाख रुपये और कस्टम थीम मॉडल की कीमत 2.99 लाख रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
