गर्मी के साथ एसी की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में इनकी कीमतों में इजाफा हो सकता है, लेकिन अगर आप कम कीमत पर एसी खरीदना चाहते हैं तो पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इस पर बढ़िया ऑफर दे रहा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 19। गर्मी के साथ एसी की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में इनकी कीमतों में इजाफा हो सकता है, लेकिन अगर आप कम कीमत पर एसी खरीदना चाहते हैं तो पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इस पर बढ़िया ऑफर दे रहा है। आप विंडो से लेकर स्प्लिट एसी तक पर हैवी डिस्काउंट पा सकते हैं। कई मॉडल्स पर कंपनी भारी छूट दे रही है। देश के कई इलाकों में दिन का तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच पहुंचने लगा है। अगर आप कम बजट में एक बढ़िया एसी सर्च कर रहे हैं साथ ही इसका मेंटेनेंस भी सस्ता हो तो ये खबर जरुर पढ़ें। अपनी खबर के जरिए हम आपको बाजार में मौजूद 25,000 रुपये से भी कम दाम के विंडो और स्प्लिट एसी के बारे में बताएंगे। 1833 रुपये देकर घर ले आएं इस कंपनी की शानदार AC, जानिए कैसे

कई कंपनी और मॉडल्स पर अलग-अलग छूट
बता दें कि कंपनी की ये सभी एक 3 स्टार रेटिंग के साथ आते हैं। हम आपको यहां बेस्ट ऑफर वाले एसी के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनमें अमेजन बेसिक्स स्प्लिट एसी, लॉयड विंडो एसी, वोल्टास विंडो एसी, हायर विंडो एसी और कैरियर विंडो एसी शामिल हैं। अमेजन पर चल रहे इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाकर अपनी पसंद का एसी घर ला सकते हैं। इसमें कई कंपनी और मॉडल्स पर अलग-अलग छूट मिल रही है। आप अपने बजट के अनुसार इसकी खरीदारी कर सकते है। तो किन मॉडल्स पर मिल रही है सबसे ज्यादा छूट आइए जानते हैं।
37% डिस्काउंट के बाद 24,000 में खरीदें लॉयड एसी
लॉयड 1.5 टन 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला ये एक कम बिजली खपत करता है और एफिशिएंसी के मामले में बेस्ट इन क्लास है। इस एसी में 100 इनर ग्रूव्ड कॉपर ट्यूब्स दी गयी है जो गर्मी में तेजी से कूलिंग करता है और लम्बे समय तक सुरक्षित भी रखता है। इस एसी में क्लीन एयर फिल्टर, एलईडी डिस्प्ले, सेल्फ डायग्नोज फंक्शन, ऑटो रिस्टार्ट, स्ट्रॉन्ग डीहमीफिकेशन, रिमोट कंट्रोल्ड ऑपरेशन, इजी इंस्टॉलेशन जैसे ख़ास फीचर दिए गए हैं। कंपनी इसमें 1 साल की वारंटी और 5 साल की कंप्रेशर वारंटी देती है। इस एसी की कीमत 37 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 24,000 रुपये है।
वोल्टास 1.4 टन 3 स्टार फिक्स्ड स्पीड विंडो एसी
वोल्टास के इस एसी में कॉपर कंडेनशर के साथ स्टेबलाइज फ्री ऑपरेशन, कॉपर कंडेनशर क्वाइल, हाई एंबिएंट कूलिंग,एडवांस्ड एयर प्रोटेक्शन प्योरिफिकेशन, 2 स्टेज फिल्ट्रेशन, सेल्फ डायग्नोज, टर्बो कूलिंग और एक्टिव डीहमीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एसी में कंपनी 1 साल की वारंटी और 4 साल की कंप्रेशर वारंटी देती है। ग्राहक इस एसी को 27 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 23,490 रुपये में खरीद सकते हैं।
हायर की 3 स्टार एसी पर 37% डिस्काउंट
अगर आप हायर कंपनी की एसी लेते है तो इसमें 100 प्रतिशत ग्रूव्ड कॉपर कंडेनशर के साथ इसमें 15 मीटर लंबी एयर फ्लो,सुपर एंटी-कॉरिशन टेक्नोलॉजी, 3 कूलिंग मोड और डीहमीफायर जैसे फीचर्स दिए हैं। ये एक 1 साल की वारंटी और 6 साल कंप्रेशर वारंटी के साथ आता है। बाजार में इसकी कीमत 37 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 21,980 रुपए है।
कैरियर एसी की कीमत 22,999 रुपये
कैरियर कंपनी की एसी ने ऑटो फैन स्पीड, एनर्जी सेवर मोड, ड्राइ मोड, टेंप्रेचर डिस्प्ले,एंटी कॉरिशन कोटिंग (ब्लू) ,ऑटो रिस्टार्ट, 50 डिग्री तक पर हाई एंबिएंट वर्किंग, ऑटो ऑफ/ऑन टाइमर और ऑटो स्विंग मोड जैसे फीचर्स दिए हैं। कंपनी इस एसी में 1 साल की वारंटी और 5 साल कंप्रेशर वारंटी देती है। बता दें कि एसी 26 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 22,999 रुपये है।
अमेज़न बेसिक की एसी 35% डिस्काउंट के बाद 22,999 रुपये
बात करें अगर अमेजन बेसिक की तो 1 टन का ये एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है जो बिजली की खपत कम करता है और एक छोटे कमरे के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस एसी में 4 स्टेज एयर फिल्टेरेशन के साथ हायर एयरफ्लो दिया गया है,जो की कमरे के कोने कोने में ठंडी हवा देने में सक्षम है। इसमें 100 प्रतिशत कॉपर कंडेनशर का इस्तेमाल किया गया है। इस एसी में कंपनी 1 साल की वारंटी और 5 साल की कंप्रेसर वारंटी देती है। इस एसी को ग्राहक 35 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
टीसीएल एसी पर 31 परसेंट का डिस्काउंट
टीसीएल एलीट टर्बो 1 टन 3 स्टार अल्ट्रा-इन्वर्टर स्प्लिट एसी छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेगा। कम बिजली इस्तेमाल कर ये एसी बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर देता है। इस एसी को अल्ट्रा इनवर्टर कंप्रेशर से लैस किया गया है जो वेरिएबल स्पीड कंप्रेशर हीट लोड पर पावर को एडजेस्ट करता है। इसमें डस्ट फिल्टर, 60°C हाई एंबिएंट कूलिंग, 30 सेकंड फास्ट कूलिंग दिए गया है। इस एसी की असली कीमत 35,990 रुपये है। लेकिन कंपनी इस पर 31 परसेंट का डिस्काउंट दे रही है। यानी ये एसी आप 24,663 रुपये में खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications